जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश सरकार ने दुर्लभ खनिज के तीन ब्लॉकों के एक्सप्लोरेशन लाईसेंस के लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खान सचिव आनन्दी ने बताया कि माइंस विभाग ने रेयर अर्थ एलिमेंट के दो और पोटाश के एक ब्लॉक के एक्सप्लोरेशन लाइसेंस के लिए भारत सरकार के पोर्टल पर निविदा डॉक्यूमेंट जारी कर दिए गए हैं।
इन खनिजों के डिपोजिट्स के वास्तविक आकलन के लिए ईएल ऑक्शन किये जा रहे हैं, ताकि आकलन के आधार पर खनन पट्टों की नीलामी की जा सके। इच्छुक व्यक्ति भारत सरकार के एमएसटीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर 21 मार्च तक टेण्डर डॉक्यूमेंट खरीद सकते हैं।
इन तीन ब्लॉक के एक्सप्लोरेशन के लिए शुरू हुई है प्रक्रिया
- खनिज रेयर अर्थ एलीमेंन्ट के बाड़मेर व जोधपुर जिले के चाबा-नवातल्ला-पटौदी में 574 वर्ग किमी क्षेत्र में संकेत हैं।
- जयपुर, नागौर व सीकर के रेनवाल-रायथल-कालाडेरा के 789 40 वर्ग किमी क्षेत्र में संकेत उपलब्ध है।
- हनुमानगढ, श्रीगंगानगर, चूरू एवं बीकानेर में सरासर-पल्लू-धान्धूसर-हरदासवाली पोटाश के संकेत है।
विदेशों पर निर्भरता कम होगी
पोटाश प्रमुख रूप से उर्वरक के काम आता है, जो कि फसल की वृद्धि, रोगप्रतिरोधक क्षमता एवं जल संरक्षण में सहायक होता है। पोटाश के मामले में हम पूरी तरह विदेशों से आयात पर निर्भर है। रेयर अर्थ एलीमेन्ट आरईई स्ट्रेटेजिक व क्रिटिकल खनिज की श्रेणी में आता है। आरईई अति महत्वपूर्ण खनिज है, जिसका सामरिक महत्व के साथ ही ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक उद्योग, मोबाइल टीवी उपकरण आदि में प्रमुखता से उपयोग होता है। वर्तमान में हमारे उद्योग इन खनिजों के आयात पर निर्भर है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


