AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नशेड़ियों ने 1700 रूपए लूटने के लिए कर दी थी युवक की हत्या: संभ्रांत परिवार का लाडला निकला आरोपी

Lucky Jain by Lucky Jain
March 8, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur police arrest two drugs addict accused of murder


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाल अपचारी सहित दोनों आरोपी गिरफ्तार : नशे की लत और गलत संगत ने बना दिया हत्यारा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के मादड़ी रोड नंबर 12 पर तीन दिन पहले हुई युवक की हत्या लूट के लिए की गयी थी। पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की उम्र 19 वर्ष और बाल अपचारी 17 वर्षीय है। नशे की लत ने इन दोनों युवकों को हत्यारा बना दिया। एक आरोपी शहर के पढ़े-लिखे, संभ्रांत परिवार का बेटा है।(udaipur police arrest murder accused)

इस घटना ने उदयपुर के युवाओं में अफीम, गांजे जैसे नशे की बढ़ती लत और इससे होने वाले अपराध को बेनाब कर दिया है। इस हत्या के लिए जितनी जिम्मेदार लचर पुलिस व्यवस्था है, उतनी ही जिम्मेदारी इन आरोपियों के लापरवाह माता-पिता की भी है। शहर में धड़ल्ले से बिकते नशे पर रोक लगाना पुलिस की जिम्मेदारी है, तो अपने लाडलों को गलत संगत और नशे से दूर रखना परिजनों की जिम्मेदारी थी। इन आरोपियों के माता-पिता ने अगर अपने बेटे पर ध्यान दिया होता, नशे की लत लग गयी थी तो रिहेब के जरिए सुधारा होता तो शायद ये हत्यारे नहीं बनते।

नशे में धुत होकर की वारदात

उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि हत्या के आरोप में रोशनजी की बाड़ी, सेक्टर 14 निवासी तपिन यादव (19) पुत्र प्रेमचन्द्र यादव को गिरफ्तार कर 17 वर्षीय एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। दोनों आरोपियों ने लूट के लिए हत्या करना कबूल किया है। दोनों आरोपी नशेड़ी हैं। नशे की सामग्री खरीदने के लिए इनके पास रूपए नहीं थे तो इन दोनों ने किसी भी राहगीर को रोककर उसे लूटने की योजना बनाई और लूट के इरादे से ही मादड़ी रोड नंबर 12 पर जाकर खड़े हो गए।

5 मार्च की रात खेमपुरा निवासी बिहारी युवक संतोष शाह अपने अन्य परिचित के साथ बाइक पर मादड़ी रोड नंबर 12 से गुजर रहा था, तो वहां खड़े इन दोनों आरोपियों तपिन और बाल अपचारी ने संतोष की बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक दी। चाकू दिखाकर संतोष को लूटने का प्रयास किया, इस दौरान संतोष के साथ मौजूद उसका परिचित डर कर वहां से भाग गया। आरोपियों ने संतोष को पकड़कर उसकी जेब से रूपए और मोबाइल निकालने चाहे तो संतोष ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने संतोष के सीने में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी और 1700 रूपए एवं मोबाइल लूटकर फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी और वारदात के खुलासे में जिला स्पेशल टीम के कांस्टेबल अनिल पूनिया की विशेष भूमिका रही है।

दूसरों के बच्चों की कॅरियर काउंसलिंग करने वाले खुद के बेटे पर ध्यान नहीं दे सके

प्रतापनगर थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि 19 वर्षीय आरोपी तपिन यादव के पिता प्रेमचन्द्र यादव कॅरियर काउंसलिंग का काम करते हैं और बच्चों को कॅरियर व कॉलेज असेसमेंट करने में मदद करते हैं। तपिन का परिवार पढ़ा-लिखा और संभ्रांत है। तपिन के माता-पिता से पूछताछ में पता चला कि गलत संगत ने तपिन को नशे का आदी बना दिया था। परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं सुधरा। तपिन पूर्व में भी नशे की लत के कारण मारपीट, लूट जैसे अपराध कर चुका है, जिसके 2021, 2022 और 2023 में 4 मुकदमे दर्ज हुए हैं। मतलब जब वह नाबालिग था, तब से ही नशे का आदी बन गया था और अपराध करने लगा था।

दूसरे 17 वर्षीय बाल अपचारी के पिता नहीं है। बाल अपचारी की मां निजी अस्पतालों में स्वीपर का काम कर बमुश्किल घर का गुजारा करती हैं। बाल अपचारी भी पिछले दो सालों से नशे के कारण अपराध कर रहा है। उसके खिलाफ सवीना और प्रतापनगर थाने में लूट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट जैसे संगीन आरोपों में 3 मामले दर्ज हैं।

सीसीटीवी और मुखबीर तंत्र से चिह्नित हुए आरोपी

इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में एसपी ने शहर के तीन थानों की पुलिस और स्पेशल टीम को लगा दिया था। तीन दिन में पुलिस टीमों ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और जगह-जगह दबिश देकर 50 से अधिक संदिग्धों व गरदुल्लों नशेड़ियों से पूछताछ की। इस दौरान मुखबीर तंत्र के जरिए कांस्टेबल अनिल पूनिया ने आरोपियों को चिह्नित कर लिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurdrugs addict accused of murderlatest news in hindimurder in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police arrest murder accusedudaipur police arrest two drugs addict accused of murder

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .