AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

RBI ने IIFL फाइनेंस के गोल्ड लोन देने पर लगायी रोक: सोने की शुद्धता और वजन में मिली गड़बड़ियां

Lucky Jain by Lucky Jain
March 5, 2024
Reading Time: 1 min read
RBI bans IIFL Finance to issue or sell gold loan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। IIFL Finance अब गोल्ड लोन नहीं दे सकेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने IIFL फाइनेंस के नए गोल्ड लोन देने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। हालां कि कंपनी में जो मौजूदा गोल्ड लोन चल रहे हैं, उन कस्टमर्स को सर्विस दे सकेगी। (RBI bans IIFL Finance gold loan)

RBI ने आज मंगलवार को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934 की धारा 45एल(1)(बी) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए IIFL Finance लिमिटेड कंपनी के गोल्ड लोन स्वीकृत करने/ संवितरित करने/ गोल्ड लोन के समनुदेश/ प्रतिभूतीकरण / बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। हालां कि कंपनी मौजूदा गोल्ड लोन पोर्टफोलियो से संबंधित कलेक्शन और रिकवरी की सर्विस जारी रख सकती है।

sanchi fireworks shop in udaipur

RBI ने कंपनी के निरीक्षण में पायी गड़बड़ियां

IIFL Finance कंपनी की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में 31 मार्च 2023 को RBI द्वारा कंपनी का निरीक्षण किया गया था। जांच में कंपनी के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में कई गड़बड़ियां पायीं गयी। आरबीआई को जांच में कंपनी के गोल्ड लोन की मंजूरी और डिफॉल्ट पर नीलामी के समय सोने की शुद्धता और वजन में गड़बड़ी मिली।

इसके अलावा कंपनी द्वारा लोन-टू-वैल्यू रेशियो का भी उल्लंघन किया जा रहा था, मतलब आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी लिमिट से कहीं ज्यादा लोन का संवितरण कर रही थी और कैश में लोन के डिसबर्सल और कलेक्शन की जो लिमिट है, उसका भी उल्लंघन किया जा रहा था। गोल्ड लोन के ग्राहकों के अकाउंट पर कंपनी द्वारा लगाए जाने वाले शुल्क आदि में पारदर्शिता की कमी पायी गयी। RBI ने माना कि कंपनी का यह व्यवहार विनियामक उल्लंघन के अलावा, ग्राहकों के हितों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।

कंपनी द्वारा सुधार करने के बाद ही प्रतिबंधों पर समीक्षा होगी

भारतीय रिज़र्व बैंक ने इन कमियों पर कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ वार्तालाप किया, लेकिन जब कंपनी द्वारा कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गयी तो आज मंगलवार को आरबीआई ने तत्काल प्रभाव से आईआईएफएल फाइनेंस पर कारोबारी प्रतिबंध लगा दिया है। आरबीआई ने जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा है कि कंपनी पर लगाए गए प्रतिबंध की समीक्षा कंपनी द्वारा सुधारात्मक कार्यवाही करने और आरबीआई की निरीक्षण रिपोर्ट में कंपनी की संतोषप्रद कार्यप्रणाली होने के बाद ही की जाएगी।

कंपनी की 2600 से ज्यादा ब्रांचेज और 80 लाख से ज्यादा कस्टमर हैं

आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है। कंपनी की देश के 500 शहरों में 2600 से अधिक ब्रांच हैं और 80 लाख से अधिक कस्टमर्स हैं। आईआईएफएल अपनी सहायक कंपनियों के साथ मिलकर होम लोन, गोल्ड लोन, बिजनेस लोन, लोन अगेन्स्ट प्रॉपर्टी और माइक्रो फाइनेंस सहित कई प्रकार के लोन देती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsfinancial newsgold loanIIFL FinanceIIFL Finance gold loanlatest news in hindinational newsRBIRBI bans IIFL Finance gold loanRBI bans IIFL Finance to issue or sell gold loanreserve bank of indiaudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .