AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दिन भर चला हवाओं का दौर, शाम को उदयपुर में कई जगह हुई हल्की बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 1, 2024
Reading Time: 1 min read
weather update udaipur rajasthan rain in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई भागों में तेज हवाएं चलने के साथ ही कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। (weather update udaipur rajasthan)

उदयपुर शहर में सुबह से ही बादलों की मौजूदगी नजर आयी। दोपहर में रूक रूक कर तेज हवा चलने का क्रम बना रहा। शाम करीब साढ़े पांच बजे बादलों की गर्जना के बीच उदयपुर शहर के कुछ क्षेत्रों के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। हालांकि इस दौरान उदयपुर शहर के अधिकांश क्षेत्रों में धूप निकली हुई थी।

बादलों की गर्जना के साथ हुई हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण पश्चिम राजस्थान व आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के उपर एक परिसंचरण तंत्र बना। इसके असर से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गर्जना के साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चली।

शनिवार को भी दिख सकता असर

पूर्वानुमान अनुसार 2 मार्च को बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गर्जना के साथ ही बारिश हो सकती हैं और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इस सिस्टम का असर 3 मार्च को समाप्त होगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: imd jaipur newsmausam udaipurrain in udaipurweather forecast udaipurweather news udaipurweather update udaipur rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .