उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1 मार्च शुक्रवार को उदयपुर दौरे पर रहेंगे (cm bhajanlal sharma visit udaipur)। वे शुक्रवार सुबह 11 15 बजे तक उदयपुर पहुंचेंगे। यहां से सुबह वे सीधे गोगुंदा पहुंचेंगे और वहां देवास तृतीय व चतुर्थ परियोजना का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गोगुंदा के प्रताप चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के आने की तैयारियों को लेकर गुरूवार को ही प्रशासनिक और पुलिस की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं, वहीं समारोह को लेकर भाजपा के पदाधिकारी में तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मावली में दोपहर 1 बजे कॉलेज भवन का करेंगे लोकार्पण
जानकारी के अनुसार देवास तृतीय व चतुर्थ परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम और जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मावली जाएंगे। वे दोपहर 1 बजे मावली में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय का लोकार्पण करेंगे और इसके बाद वे मावली से डबोक एयरपोर्ट से जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


