AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एमबी हॉस्पिटल से बच्ची चोरी करने वाली महिला पकड़ी गयी, मां से बिछड़ी बच्ची बुखार में मिली

Lucky Jain by Lucky Jain
February 27, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur police caught woman who stolen baby from mb hospital


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। एमबी हॉस्पिटल के वार्ड 113 के गलियारे से दो दिन पहले चोरी हुई बच्ची को उदयपुर पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर लिया है। दो दिन से मां से बिछड़ी बच्ची को जब पुलिस ने दस्तयाब किया तो वह बुखार में मिली, वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। (baby stolen case) आरोपी महिला मंजू गमेती बच्ची को चोरी कर उसके पति (नाते आयी) रोशन गमेती के चीरवा स्थित करेलों का गुड़ा के डोरियो फला महादेव जी मंदिर के पीछे जंगल क्षेत्र में बने घर ले गयी थी। पुलिस आरोपी महिला के किसी गिरोह से जुड़े होने की आशंका पर उससे पूछताछ और पड़ताल कर रही है।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि मंजू गमेती उर्फ लीलाबाई 35 पत्नी रोशन गमेती को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से उस बच्ची को भी दस्तयाब कर लिया है, जिसे मंजू ने रविवार तड़के एमबी हॉस्पिटल से चोरी किया था। नियमानुसार बच्ची को दस्तयाब करने के बाद मेडिकल करवाकर सीडब्ल्यूसी की मौजूदगी में उसे उसके भोपाल निवासी माता-पिता हिना-संदीप सराठे को सौंप दिया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है और पड़ताल की जा रही है कि महिला किसी गिरोह से तो नहीं जुड़ी है।

sanchi fireworks shop in udaipur

महिला के पति को भी बना सकते हैं आरोपी

हाथीपोल थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि बच्ची आरोपी महिला के पति रोशन गमेती के घर से बरामद हुई है। महिला और उसके पति रोशन के बीच मनमुटाव था और वह सात-आठ महीने से अलग रह रही थी। दो दिन पहले महिला बच्ची के साथ पति रोशन के चीरवा स्थित घर पहुंची तो पति ने पूछा कि बच्ची किसकी है। शुरूआत में तो महिला ने उसे भी बेवकूफ बनाने का प्रयास कर कहा बच्ची तुम्हारी है, लेकिन रोशन को इस बात की जानकारी थी कि बच्ची न तो उसकी है और न ही महिला के पहले पति (दिवंगत) मुकेश की है। इसके बावजूद उसने इस बात की कहीं जानकारी नहीं दी। ऐसे में पड़ताल के बाद रोशन गमेती को भी मामले में आरोपी बनाया जा सकता है।

निजी हॉस्पिटल के चौकीदार से मिला सुराग

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला मंजू उर्फ लीला कुछ साल पहले ऋषभदेव कागदर निवासी मुकेश के साथ नाते चली गयी थी। दो साल पहले मुकेश की मौत हो गयी, जिसके बाद वह चीरवा निवासी रोशन गमेती के साथ नाते आ गयी। प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि आरोपी महिला मंजू और उसके पति रोशन के बीच पिछले सात-आठ महीने से मनमुटाव चल रहा था और महिला ने रोशन का घर भी छोड़ दिया था। मंजू रोशल के घर को छोड़कर पिछले कुछ महीनों से उदयपुर शहर में आस-पास ही घूम रही थी। शराब पीने की आदि है, निशुल्क भोजन के लालच में एमबी हॉस्पिटल सहित अन्य निजी अस्पतालों के आस-पास घूमती फिरती थी। इसी बीच कुछ दिन पहले महिला की निजी अस्पताल के एक बुजुर्ग चौकीदार से मुलाकात हुई। भूपालपुरा क्षेत्र में किराए पर रहने वाले इस चौकीदार के घर पर महिला ने दो दिन शरण ली थी।

पुलिस को बच्ची चोरी करने वाले महिला के बारे में जब कहीं से कोई सुराग नहीं मिल रहा था, तब इसी चौकीदार ने महिला के बारे में पुलिस को बताया और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवाया। इसी सुराग के सहारे पुलिस तकनीकी संसाधनों की मदद से महिला के चीरवा स्थित घर तक पहुंच गयी। जहां महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बच्ची को दस्तयाब किया।

महिला की बतायी बातों को पुलिस कर रही वैरीफाई

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला मंजू शराब पीने की आदि है। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने जो बातें बतायी है, पुलिस उसे वैरीफाई कर रही है। महिला के वर्तमान पति रोशनलाल और पिछले दिवंगत पति मुकेश के परिजन से भी पूछताछ कर रही है, महिला की उसके पति मुकेश के साथ कोई संतान है या नहीं, इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल महिला ने पुलिस को बताया है कि वह अकेली रह रही थी, पहला पति मर गया, दूसरे ने छोड़ दिया, कोई बच्चा भी नहीं था। इस बच्ची ने उसे मोहित किया तो वह उसे उठा कर ले गयी। इसके बाद उसे लगा कि वह कहां जाएगी, तो वह पति रोशन गमेती के घर ले गयी। हालां कि पुलिस को महिला की इस कहानी पर भरोसा नहीं हो रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbaby stolen case udaipurcrime in udaipurgirl child stolen from mb hospital udaipurlatest news in hindimb hospital udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policewoman stolen baby from mb hospital udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .