AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एमबी हॉस्पिटल से बच्ची चोरी: अज्ञात महिला वार्ड के गलियारे से 13 माह की बच्ची को उठा ले गयी

Lucky Jain by Lucky Jain
February 24, 2024
Reading Time: 1 min read
11 month old girl child stolen from mb hospital udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बच्ची के मामा हॉस्पिटल में भर्ती हैं, इसलिए बच्ची वार्ड के गलियारे में मां-पापा के पास सो रही थी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर संभाग के सबसे बड़े एमबी हॉस्पिटल के वार्ड 113 के गलियारे से आज शनिवार तड़के एक 13 महीने की बच्ची का अपहरण हो गया है। एक अज्ञात महिला बच्ची को उठा कर ले गयी। वार्ड के गलियारे में सो रही बच्ची की मां हीना परिहार की सुबह तड़के 4.45 से 4 बजे के बीच आंख खुली तो उसे बच्ची नहीं मिली। आस-पास तलाशने पर जब बच्ची कहीं नहीं मिली तो परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो एक महिला बच्ची को ले जाती हुई दिखायी दे रही है। (girl child stolen from mb hospital udaipur)

हाथीपोल थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि एमबी हॉस्पिटल परिसर से 13 महीने की बच्ची अभियंशी परिहार के अपहरण की रिपोर्ट आयी है। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बच्ची को गोद में ले जाते हुए दिखायी दी है। महिला को चिह्नित कर उसकी तलाश की जा रही है। बच्ची की मां हीना परिहार ने एक संदिग्ध महिला पर संदेह जताया है, जो रात को वार्ड के गलियारे में ही सो रही थी। अपह्रत बच्ची हॉस्पिटल में भर्ती दीपराज परिहार की बहन हीना (तीमारदार) की पुत्री है।

भाई के इलाज के लिए दस दिन से हॉस्पिटल में ही थे

बच्ची की मां भोपाल निवासी हीना परिहार ने बताया कि 10 दिन पहले भाई दीपराज को इलाज के लिए एमबी हॉस्पिटल के वार्ड 113 में भर्ती करवाया था। दीपराज की देखभाल करने के लिए हीना, उसकी छोटी बहन और पति के साथ वार्ड के गलियारे में ही रह रही थी। हीना छोटी बेटी 13 महीने की अभियंशी को भी हॉस्पिटल साथ ही लेकर आयी थी।

हीना ने बताया शुक्रवार रात सभी वार्ड के गलियारे में सो रहे थे, अन्य मरीजों के तीमारदार भी गलियारे में आस-पास ही सो रहे थे। एक अज्ञात महिला भी हमारे पास ही सो रही थी, उसे पहले कभी यहां नहीं देखा था, हमे लगा वह भी किसी मरीज के साथ होगी। हीना ने बताया कि रात 3 बजे आंख खुली तब तक बच्ची मेरे पास थी, फिर बच्ची उसके पापा के पास चली गयी। इसके बाद मैं सो गयी। करीब एक घंटे बाद सुबह पौन चार-चार बजे फिर आंख खुली तो बच्ची उसके पापा के पास दिखायी नहीं दी। आस-पास देखा तो बच्ची कहीं नहीं मिली। रात को हमारे पास सो रही वह अज्ञात महिला भी नहीं दिखी, जबकि उसकी शॉल यहीं पड़ी थी। हमें संदेह है कि वही अज्ञात महिला बच्ची को उठा कर ले गयी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 11 month old girl child stolen from mb hospital udaipurar live newsbaby stolen from mb hospital udaipurcrime in udaipurgirl child stolen from mb hospital udaipurmb hospital udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateunknown lady abduct girl child from mb hospital campus

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .