AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बर्फबारी और भूस्खलन में फंसे MLSU लॉ कॉलेज स्टूडेंट्स को सेना ने रेस्क्यू किया

Lucky Jain by Lucky Jain
February 23, 2024
Reading Time: 1 min read
Indian Army Rescues Students of MLSU Law College udaipur stuck in heavy snow fall from Banihal jammu kashmir


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में हुई भारी बर्फबारी और भूस्खलन में फंसे उदयपुर के एमएलएसयू लॉ कॉलेज के छात्रों को सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर उन्हें आश्रय भी उपलब्ध करवाया हैं। सभी छात्र सुरक्षित हैं। छात्रों ने भारतीय सेना को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।(MLSU students stuck in heavy snow fall)

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के लॉ कॉलेज के 74 छात्र और 7 कर्मचारी टूर पर जम्मू-कश्मीर गए हुए थे। छात्र बुधवार को अनंतनाग से करीब 35 किलोमीटर दूर बनिहाल से राजमार्ग से गुजर रहे थे, तभी भारी बर्फबारी और भूस्खलन होने से रास्ते बंद हो गए और वे सभी तूफान में फंस गए। यह सब देखकर छात्र काफी घबरा गए थे। आस-पास उन्हें ऐसा कोई स्थान नहीं दिख रहा था कि उन्हें पनाह मिल जाए। छात्रों को रात के लिए आश्रय की आवश्यकता थी।

भारतीय सेना ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें आश्रय दिया

डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बनिहाल में भारतीय सेना ने तत्काल सभी छात्रों को रेस्क्यू किया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। सभी छात्रों को भारतीय सेना ने आश्रय स्थल, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी। सभी बच्चों ने सेना की मैस में ही भोजन किया। लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ कल्पेश निकवत ने भारतीय सेना की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने देश और उसके नागरिकों की सेवा के प्रति सेना के अटूट समर्पण की सराहना की।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsBanihal jammu kashmirindian armyindian army rescued udaipur studentsIndian Army Rescues Students of MLSU Law College udaipur stuck in heavy snow falljammu kashmirjammu kashmir newslatest news in hindiMLSU students stuck in heavy snow falludaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .