उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर नगर निगम (udaipur nagar nigam) ने आज शनिवार सुबह देहलीगेट स्थित 41 दुकानें सीज कर दी। पुलिस बल के साथ सुबह-सुबह नगर निगम के अधिकारी देहलीगेट पहुंच गए और एक-एक कर सभी दुकानों पर सीज करने का नोटिस चस्पा कर दिया। सूचना मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
नगर निगम के अनुसार इन सभी दुकानदारों को पूर्व में भी नोटिस दिए गए थे, दुकानदारों को एक पत्र देकर इन दुकानों के निर्माण की स्वीकृति और भू उपयोग परिवर्तन के दस्तावेज पेश करें के लिए कहा गया था। लेकिन दुकानदार इस संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज या जवाब नहीं दे सके। जिस पर आज शनिवार नगर निगम की ओर से यह कार्यवाही की गयी है। सीज की गयी दुकानें देहलीगेट चौराहा और बांसवाली गली के पास की है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर, सीआई मांगीलाल डांगी सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।


डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


