AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

देबारी-काया बाईपास सहित 17000 करोड़ के प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 16, 2024
Reading Time: 2 mins read
pm modi addresses developed india developed rajasthan program


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आमजन को किया संबोधित

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विकसित भारत-विकसित राजस्थान कार्यक्रम के तहत राजस्थान की 17000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। (Developed India Developed Rajasthan program)

इसमें उदयपुर के देबारी में एनएच-48 के चित्तौड़गढ़-उदयपुर राजमार्ग खंड को जोड़ने वाले 6-लेन ग्रीनफील्ड उदयपुर बाईपास का भी उद्घाटन भी शामिल है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जेईसीसी सीतापुरा में कार्यक्रम से जुड़े रहे।

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये प्रोजेक्ट, रेल, रोड, सौर ऊर्जा पानी और एलपीजी जैसे विकास कार्यक्रमों से जुड़े हैं। ये परियोजनाएं राजस्थान के हज़ारों युवाओं को रोजगार देने वाली हैं।

pm modi addresses developed india developed rajasthan program

कनेक्टिविटी सशक्त होगी

पीएम ने कहा कि आज जिन सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है उनसे कोटा, उदयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, बुंदी, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इन सड़कों से हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली से कनेक्टिविटी भी सशक्त होगी।

आज यहां रेलवे के विद्युतीकरण से लेकर मरम्मत तक के अनेक प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण हुआ है। बांदीकुई से आगरा फोर्ट रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद मेहंदीपुर बालाजी और आगरा आना जाना और आसान हो जाएगा। जयपुर में खातीपुरा स्टेशन के शुरु होने से अब ज्यादा ट्रेनें चल पाएंगी। इसमें यात्रियों को बहुत सुविधा होगी।

बातों ही बातों में विपक्ष पर किया कटाक्ष

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप याद कीजिए, 2014 से पहले देश में क्या बातें चल रही थीं? क्या सुनाई दे रहा था? अखबारों में क्या पढ़ने को मिलता था? तब पूरे देश में होने वाले बड़े-बड़े घोटालों की चर्चा ही रहती थी। आए दिन होने वाले बम धमाकों की चर्चा होती थी।

देश के लोग सोचते थे कि हमारा क्या होगा देश का क्या होगा? जैसे-तैसे जीवन निकल जाएए जैसे-तैसे नौकरी बच जाए, कांग्रेस के राज में चारों तरफ तब यही माहौल था। और आज हम क्या बात कर रहे हैं? किस लक्ष्य की बात कर रहे हैं? आज हम विकसित भारत की, विकसित राजस्थान की बात कर रहे हैं। आज हम बड़े सपने देख रहे हैं, बड़े संकल्प ले रहे हैं और उन्हें पाने के लिए तन-मन से जुटे हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा ने गिनाए विकास कार्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जेईसीसी सीतापुरा में इस कार्यक्रम से जुड़े रहे। सीएम ने आमजन को संबोधित करते हुए उनके कार्यकाल में राजस्थान में अब तक हुए विकाय कार्याें को जनहित में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उदयपुर में गांधी ग्राउंड हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, मेयर जीएस टांक, डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन रवींद्र श्रीमाली, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और कलेक्टर अरविंद पोसवाल, आमजन और अधिकारी इस कार्यक्रम से ऑन लाइन जुड़े रहे।

प्रमुख परियोजनाएं जिनका हुआ लोकार्पण शिलान्यास

  • 8.लेन दिल्ली-मुंबई ग्रीन फील्ड अलाइनमेंट(एनई-4) के तीन पैकेजों अर्थात बौंली-झालाई रोड से मुई विलेज सेक्शन, हरदेवगंज गांव से मेज नदी सेक्शन और तकली से राजस्थान, मध्य प्रदेश सीमा तक का सेक्शन का उद्घाटन।
  • उदयपुर के काया गांव में एनएच-48 के दक्षिणपुर.शामलाजी सेक्शन के साथ देबारी में एनएच-m48 के चित्तौड़गढ़-उदयपुर राजमार्ग खंड को जोड़ने वाले 6 लेन ग्रीनफील्ड उदयपुर बाईपास का उद्घाटन।
  • 2300 करोड़ रुपये की राजस्थान की आठ महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की और आधारशिला रखी।
  • जयपुर में वंदे भारत एलएचबी आदि सभी प्रकार के रेकों का रखरखाव, हनुमानगढ़ में ट्रेनों के रखरखाव के लिए कोच केयर कॉम्प्लेक्स का निर्माण और बांदीकुई से आगरा फोर्ट रेल लाइन दोहरीकरण के लिए शिलान्यास किया।
  • नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देने के एक कदम के रूप में राजस्थान में लगभग 5300 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण सौर परियोजनाओं की आधारशिला रखी एवं राष्ट्र को समर्पित किया।
  • 2100 करोड़ रुपये से अधिक की विद्युत ट्रांसमिशन क्षेत्र की परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया।
  • जल जीवन मिशन के अंतर्गत परियोजनाओं सहित लगभग 2400 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। जोधपुर में इंडियन ऑयल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट को राष्ट्र को समर्पित किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: CM Bhajan Lal SharmaDeveloped India Developed Rajasthan programPM ModiPM Narendra modirajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .