AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

होटल और खनन कारोबारी पर ईडी का छापा : पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के विधायकों की बाड़ेबंदी इसी के होटल में हुई थी

Lucky Jain by Lucky Jain
February 14, 2024
Reading Time: 1 min read
ed raid on bajri king in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चर्चा शुरू : क्या उदयपुर में हुए कांग्रेस सम्मेलनों वो होटल की कारगुजारियों पर भी है सरकारी एजेंसियों की नजर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में आज बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीमों ने खनन और होटल कारोबारी मेघराज के घर, कार्यालय, संपत्तियों सहित अन्य संबंधित ठिकानों पर पर छापा मारा है। ईडी की कार्यवाही जयपुर, उदयपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में चल रही है। मेघराज सिंह मुख्य रूप से बजरी खनन कारोबारी के रूप में पहचाने जाते हैं। (ED raid on bajri king in rajasthan)

खासबात है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर जब 2020 में राजनीतिक संकट आया था, तब विधायकों की बाड़ेबंदी मेघराज सिंह के जैसलमेर स्थित होटल में की गयी थी। इस कार्यवाही के बाद बड़े कारोबारियों में यह चर्चा भी शुरू हो गयी है कि क्या राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए बड़े सम्मेलनों वाली होटल की कारगुजारियों पर भी सरकारी एजेंसियों की नजर है।

उदयपुर में भी हो रही है सर्च

जानकारी के अनुसार ईडी की टीमें मेघराज सिंह के जयपुर स्थित घर, कार्यालय सहित खनन कार्यालय और उदयपुर सहित अन्य जिलों में चल रही वर्किंग साइट्स पर जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार उदयपुर में भी ईडी की टीम तीन स्थानों पर सर्च कर रही है। बजरी खनन में बड़े स्तर पर गड़बड़ी के खुलासा और धन शोधन का अंदेशा जताया जा रहा है। मेघराज सिंह की कंपनी में कई अन्य व्यापारियों और नेताओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आ रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbajri king meghraj singhEDED in rajasthanED raid on bajri king in rajasthanEnforcement Directoratelatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .