फरार हुए कुछ अपचारियों पर हत्या, दुष्कर्म के आरोप, मौके पर पुलिस अधिकारी कर रहे जांच
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह से सोमवार तड़के 20 बाल अपचारी फरार हो गए हैं। घटना तड़के 4 से 5 बजे की बतायी जा रही है (juvenile remand home jaipur)। अपचारियों ने सुधार गृह के स्टोर रूम की खिड़की तोड़ी और जाली काटकर फरार हो गए। फरार हुए अपचारियों में कुछ पर हत्या और दुष्कर्म जैसे संगीन अपराधों के आरोप भी हैं। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जगह-जगह दबिश देकर अपचारियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि सुबह बाल सुधार गृह के गार्ड ने पुलिस कंट्रोल रूम को बाल अपचारियों के फरार होने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुधारगृह से फरार हुए सभी अपचारियों का रिकॉर्ड जब्त किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश देकर फरार अपचारियों की तलाश कर रही है। फरार हुए अपचारियों के परिजनों को भी सूचना दी गयी है। प्रदेश में संभवत ऐसा पहली बार हुआ है जब इतने बाल अपचारी एक साथ सुधार गृह से फरार हुए हों।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


