AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

प्रदेश में दो दिन में पकड़े गए 8368 बदमाश : 140 ईनामी और 737 वांछित थे, उदयपुर का 25000 रूपए ईनामी बदमाश भी धरा गया

Lucky Jain by Lucky Jain
February 10, 2024
Reading Time: 1 min read
rajasthan police arrest more than 8000 criminals in two days


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर संभाग में बदमाशों की धरपकड़ सबसे ज्यादा हुई

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राजस्थान में इसी सप्ताह दो दिन विशेष अभियान चलाकर बदमाशों की धरपकड़ की गयी। डीजीपी यूआर साहू के निर्देशन में प्रदेश में पुलिस की 4 हजार से अधिक टीमों ने ताबड़तोड़ दबिशें दी और दो दिनों में 8368 बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। खासबात है कि इन बदमाशों में 737 वांछित और 140 ईनामी बदमाश हैं।(rajasthan police massive raids)

एडीजी दिनेश एमएन की मॉनीटरिंग में प्रदेश में चले इस अभियान का नेतृत्य संभाग स्तर पर आईजी ने किया। इसमें उदयपुर संभाग ने सबसे मजबूत कार्यवाही और धरपकड़ कर सबसे ज्यादा बदमाशों को धरदबोचा है। प्रदेश में चले ऑपरेशन के तहत मुख्यरूप से जघन्य व गम्भीर अपराधों, मादक पदार्थों, अवैध हथियारों, लूट, डकैती आदि में वांछित, मफरूर घोषित चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश में दो दिनों में पुलिस ने 8368 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

हर तरह के जघन्य अपराध में शामिल रहा है ईनामी बदमाश

बदमाशों की धरपकड़ अभियान में उदयपुर पुलिस को भी सफलता मिली है। उदयपुर की खैरोदा पुलिस ने अहमदाबाद में दबिश देकर उदयपुर का 25 हजार रूपए का ईनामी बदमाश गमेर सिंह को धरदबोचा है। खैरोदा पुलिस टीम ने अहमदाबाद दबिश दी, जहां पुलिस देखकर बदमाश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेरा डालकर उसे पकड़ लिया। ईसरवास, सूलंबर निवासी गमेर सिंह उर्फ जोन उर्फ राजू पुत्र जसपाल सिंह चूंडावत के खिलाफ हत्या, चोरी, डकैती, लूट, अवैध कब्जे, अवैध हथियार सप्लाई जैसे गंभीर अपराधों में 27 मामले दर्ज हैं। राजस्थान पुलिस ने इस पर 25000 रूपए का ईनाम घोषित किया था।

जघन्य अपराध में लिप्त बदमाशों को पकड़ने पर रहा फोकस

पुलिस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अभियान के तहत प्रदेश में पुलिस ने आर्म्स, एनडीपीएस, आबकारी एक्ट एवं हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराधों में वांछित चल रहे 737 अपराधियों को धरदबोचा। वहीं 140 ईनामी बदमाश भी गिरफ्तार हुए हैं, ये 140 बदमाश प्रदेश के कई क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बन गए थे। इसके अलावा पुलिस ने 5 हजार 325 स्थाई वारंटी और उद्घोषित अपराधियों और अन्य प्रकरणों में वांछित 2 हजार 166 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
सबसे ज्यादा उदयपुर संभाग में गिरफ्तार हुए बदमाश

प्रदेश में सबसे ज्यादा बदमाश उदयपुर रेंज में गिरफ्तार हुए हैं। उदयपुर रेंज में 1528 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कोटा में 1110 बदमाश, तीसरे नंबर पर अजमेर में 996 बदमाश पकड़े गए हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in rajasthanlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsRajasthan Policerajasthan police massive raidsudaipurUdaipur newsudaipur news updatewanted crininal in rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .