AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में 5.5 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 9, 2024
Reading Time: 1 min read
weather update udaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर, 15 फरवरी तक रह सकता ठंड का असर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट होने से सर्दी का असर फिर तेज हो गया है। उदयपुर के न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है(weather news udaipur)। उदयपुर सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान फिर से औसत से नीचे आने से आमजन पर इसका असर भी नजर आ रहा है। राज्य में कहीं कहीं शीत लहर भी दर्ज की गई है। माउंट आबू में रात का पारा फिर से माइनस में पहुंच गया है। फतहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री रहा। जबकि चुरू में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रहा।

उदयपुर में न्यूनतम तापमान औसत से 2 डिग्री नीचे आ चुका है। अधिकतम तापमान भी औसत से कम होने से उदयपुर में सर्दी का असर फिर तेज हो गया है। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस था जो कि आज गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ठंड तेज होने से सुबह शाम बाजारों और उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी लोगों की चहल पहल कम नजर आने लगी है।

मौसम के जानकारों के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल सहित उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण राजस्थान में सर्दी फिर से तेज हो गई है। प्रदेश के कई स्थानों पर सप्ताह भर ठंड का असर ऐसे ही बना रह सकता है। राजस्थान में भीलवाड़ा, चुरू, माउंट आबू, फतेहपुर, अलवर, पिलानी, सीकर और अंता में बीती रात न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी कम रहा।

तापमान की स्थिति

  • दिन : न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस)
  • 9 फरवरी : 6.4
  • 8 फरवरी : 11.9
  • 7 फरवरी : 15.2
  • 6 फंरवरी : 14.6
  • 5 फरवरी : 15.4
  • 4 फरवरी : 17.6
  • 3 फरवरी : 11.6
  • 2 फरवरी : 12.2

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscold in udaipurlatest news in hindiudaipurudaipur minimum temperatureUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Winter Temperatureweather news udaipurweather news udaipur minimum temperature dropped 5.5 degree in one dayweather updateweather update udaipur rajasthanwinter minimum temperature udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .