AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नारायण सेवा संस्थान का दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह : 10-11 फरवरी को होंगे समारोह

Lucky Jain by Lucky Jain
February 9, 2024
Reading Time: 1 min read
narayan seva sansthan 41th divyang nirdhan samuhik vivah samaroh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

निगम से शनिवार को निकलेगी बिंदोली : दो दिन चलेंगे विवाह समारोह

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान (narayan seva sansthan) की ओर से दो दिवसीय निशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन युवक-युवतियों का 41वां सामूहिक विवाह समारोह शनिवार को सेवामहातीर्थ बड़ी में गणपति स्थापना के साथ आरंभ होगा। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस विवाह में विभिन्न राज्यों के 51 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रथम दिन गणपति स्थापना, जोड़ों की हल्दी रस्म और मेहंदी रस्म के बाद कन्यादानियों को सम्मानित किया जाएगा। सायं 5.30 बजे नगर निगम प्रांगण से सजी-धजी बग्गियों में बैंड-बाजों के साथ जोड़ों की बिंदोली निकाली जाएगी। सूरजपोल, बापू बाजार, देहली गेट होते हुए बिंदोली पुनः नगर निगम आएगी। इसमें संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में आए अतिथि और जोड़ों के परिजन भाग लेंगे।

अग्रवाल ने बताया कि रविवार सुबह सेवामहातीर्थ के हाड़ा सभागार में पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न होगा। विवाह संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए विभिन्न स्थानों से अतिथि आज सुबह से जुटने लगे है। दिव्यांग जोड़े और उनके परिवारजन भी पहुंच चुके हैं। विवाह व्यवस्था में संस्थान की 100 से अधिक साधकों की टीम लगी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsdivyang nirdhan samuhik vivah samarohlatest news in hindinarayan seva sansthannarayan seva sansthan 41th divyang nirdhan samuhik vivah samarohnarayan seva sansthan udaipurprashant agrawaludaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .