उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक यूनिवर्सिटी का रविवार को दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। 2023 में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा तथा पीएचडी की उपाधि अर्जित करने वाले 952 विद्यार्थियों को इस दीक्षांत समारोह में डिग्री वितरित की गयी। समारोह में भारत के साथ सर्बिया, बेल्जियम, यूनाईटेड किंगडम, रूस, स्कॉटलेंड, जार्जिया और पोलेण्ड से आए प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। (Pacific University convocation ceremony)
दीक्षान्त समारोह का उद्घाटन भव्य परेड के बाद चेयरपर्सन राहुल अग्रवाल के संबोधन के साथ हुआ। इस दौरान पेसिफिक ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल, मुख्य अतिथि युनेस्को एमजीआईईपी चेयरमेन प्रो. बीपी शर्मा, गेस्ट ऑफ ऑनर सिक्योर मीटर के चेयरमैन संजय सिंघल, स्पेशल गेस्ट मोहन जी फाउण्डेशन के फाउण्डर मोहन जी, रजिस्ट्रार शरद कोठारी, प्रेसिडेंट प्रो. केके दवे सहित बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सभी सदस्य और अकेडमिक काउंसिल के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह और खुशी दिखी। यहां विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।

टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को मैडल से नवाजा गया
पेसिफिक यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन राहुल अग्रवाल ने कहा कि पिछले 27 वर्षों में लाखों विद्यार्थियों ने यहां से शिक्षा प्राप्त कर के करियर में ऊंचाइयां हासिल की हैं। प्रबंधन शिक्षा के साथ पेसिफिक विश्वविद्यालय की यात्रा शुरू हुई थी, जहां आज 25 से अधिक संकायों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। भविष्य में भी नये कॉर्सेस संचालित करने की योजना है।
यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार शरद कोठारी ने बताया कि इस सत्र में स्नातक स्तर पर उत्तीर्ण रहे 448 विद्यार्थियों, 155 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, 269 डिप्लोमा विद्यार्थियों को डीग्री और 80 पीएचडी शोधार्थियों उपाधि प्रदान की गयी । मैनेजमेंट, कॉमर्स, इंजीनियरिंग, डेंटल, एजुकेशन फार्मेसी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, होटल मैनेजमेंट, फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट, विज्ञान, योग, सोशल साइंस एंड ह्यूमैनिटीज, एग्रीकल्चर, डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी, फिजिकल एजुकेशन और विधि संकाय में प्रथम तथा द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण मेडल तथा रजत मेडल से सम्मानित किये गये।

विश्व में ज्ञान आधारित उत्पादों की मांग बढ़ेगी
मुख्य अतिथि युनेस्को एमजीआईईपी चेयरमेन प्रो. बीपी शर्मा ने कहा कि भारत के पास आज विश्व की सर्वाधिक कार्यशील आयु की जनसंख्या है, ये सभी कार्ययुक्त हो जाए तो भारत विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन सकता है। आगामी दशक ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के होंगे। सम्पूर्ण विश्व में ज्ञान आधारित उत्पादों की मांग बढ़ेगी।
विशिष्ट अतिथि सिक्योर मीटर के चेयरपर्सन संजय सिंघल ने संबोधित करते हुए कहा कि जीवन के ग्रोथ के लिए लगातार नया जानने, समझने की जिज्ञासा होनी चाहिए। डिग्री पूरी करने के बाद विद्यार्थी पर बड़े निर्णय लेने की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि दक्षिण राजस्थान में पेसिफिक विश्वविद्यालय रियायती फीस में रोजगारपरक उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। स्पेशल गेस्ट मोहन जी फाउण्डेशन के फाउण्डर मोहन जी ने कहा कि मुझे प्रसन्नता हो रही है कि मैं इतने बड़े विश्वविद्यालय का सदस्य बना हूँ ।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


