AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर में इंडिया स्टोनमार्ट का सीएम भजनलाल ने किया उद्घाटन

Lucky Jain by Lucky Jain
February 1, 2024
Reading Time: 1 min read
cm bhajanlal sharma inaugrates india stonemart 2024 in jaipur -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • 1 से 4 फरवरी तक चलेगा इंडिया स्टोनमार्ट फेस्ट
  • फेस्ट में 84 विदेशी और 296 भारतीय एग्जीबिटर्स शामिल हुए

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर में सीएम भजनलाल ने गुरूवार को इंडिया स्टोनमार्ट (india stonemart 2024) के 12वें संस्करण का उद्घाटन किया। जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित हुए इंडिया स्टोनमार्ट के उद्घाटन सत्र में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में उद्योंगों की अपार संभावनाओं को देखते हुए वाइब्रेंट गुजरात की तर्ज पर उद्योग समिट का आयोजन किया जाएगा, जिससे उद्यमियों को राज्य में निवेश के समुचित अवसर प्राप्त हो सकें।

चार दिवसीय इंडिया स्टोनमार्ट 1 फरवरी से 4 फरवरी तक चलेगा। इसमें 296 भारतीय और 84 विदेशी एग्जीबिटर्स ने हिस्सा लिया है। इंडिया स्टोनमार्ट में मार्बल, ग्रेनाइट, सैंडस्टोन, कोटा स्टोन, पत्थर की किस्मों का प्रदर्शन हो रहा है। यहां विदेशी पत्थरों की किस्में भी प्रदर्शित की गयी हैं।

राम मंदिर के निर्माण में उपयोग हुआ गुलाबी पत्थर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राजस्थान का गुलाबी पत्थर तथा मार्बल उपयोग में लिया गया है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य में पत्थर उद्योग को विश्व के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करने में इंडिया स्टोनमार्ट एक मील का पत्थर साबित हुआ है। राज्य का पत्थर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है तथा इसकी आपूर्ति राज्य के उद्यमियों द्वारा भरपूर फलीभूत की जा रही है।

उद्योगों से निकलने वाले वेस्ट का रिसाइकल होना जरूरी

सीएम शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से उद्योगों से निकलने वाले वेस्ट को रिसाइकल करना बहुत आवश्यक है। इस तरह के वेस्ट को उद्योग के रूप में विकसित किया जा सकता है, जैसा की वर्तमान में किशनगढ़ मार्बल की स्लरी का उपयोग उद्योग के रूप में किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में जहां राजस्थान मार्बल और सेंडस्टोन के लिए जाना जाता था, पर कुछ दशकों से राज्य में ग्रेनाइट उद्योग का भी तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में पत्थर उद्योग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समारोह में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत भी मौजूद रहे।

स्टोन उद्योग में उल्लेखनीय कार्य करने वाले हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में इंटीरियर डिजाइिंनंग, लैण्डस्केपिंग, ग्रीन आर्किटेक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्यमियों, लाइफटाइम अचीवमेन्ट अवॉर्ड से उद्यमी श्री किरण जे त्रिवेदी तथा श्री यशवंत कुमार शर्मा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा इंडिया स्टोनमार्ट निर्देशिका का विमोचन भी किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने इंडिया स्टोनमार्ट का फीता काटकर उद्घाटन एवं आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह, प्रमुख शासन सचिव उद्योग अजिताभ शर्मा, जेडीए आयुक्त श्रीमती मंजू राजपाल, खान सचिव आनंदी, रीको के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCM Bhajan Lal Sharmacm bhajanlal sharmacm bhajanlal sharma inaugrates india stonemart 2024 in jaipurindia stonemartindia stonemart 2024jaipurjaipur newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newsstone industry exhibition in jaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .