AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक में भ्रष्टाचार: भजनलाल सरकार करवाएगी जांच

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 30, 2024
Reading Time: 1 min read
bhajanlal government will investigate corruption in rajiv gandhi rural olympic in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • विधानसभा में उठा मामला- खेल मंत्री ने दिया जांच का आश्वासन
  • corruption in rajiv gandhi rural olympic
  • खेल विभाग के बजट से भी 4 गुना अधिक खर्च इन खेलों के आयोजन में किया गया

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा सत्र में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में हुए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक में भ्रष्टाचार का मुद्दा भी छाया रहा।(corruption in rajiv gandhi rural olympic) विधायक मनोज कुमार ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक में भ्रष्टाचार होने का मामला उठाया। खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जवाब में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय हुए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में टी-शर्ट इत्यादि की खरीद पर हुए व्यय में यदि कोई भ्रष्टाचार हुआ है तो राज्य सरकार वित्त विभाग के माध्यम से इसकी पूरी जांच कराएगी।

खेल मंत्री ने कहा कि यह गंभीर चिन्ता का विषय है कि पूर्ववर्ती सरकार के समय 126 करोड़ रुपए की राशि इनकी खरीद पर व्यय कर दी गई। खेल विभाग के बजट से भी 4 गुना अधिक बजट इन खेलों के आयोजन में किया गया और किसी भी नए स्टेडियम अथवा स्थायी परिसंपत्ति का निर्माण नहीं हुआ। मुख्य खेल अधिकारी के चयन को लेकर भी किसी तरह की अनियमितता हुई है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।

sanchi fireworks shop in udaipur

दो बार में इतना कर दिया खर्चा

विधायक मनोज कुमार के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल- 2022 में 40 करोड़ 92 लाख 56 हजार 890 रुपए की राशि व्यय हुई। इसी प्रकार राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल-2023 में 155 करोड़ 46 लाख 72 हजार 500 रुपए की राशि व्यय हुई। राठौड़ ने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आधार पर राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाओं के चयन या सरकारी सेवा में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति दिये जाने का प्रावधान नहीं है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbhajanlal government will investigate corruption in rajiv gandhi rural olympicCM Bhajan Lal Sharmacm bhajanlal sharmacorruption in rajiv gandhi rural olympiclatest news in hindiRajasthanrajasthan newsRajiv Gandhi OlympicsRajiv Gandhi Olympics in rajasthanrajiv gandhi rural olympicrajiv gandhi rural olympic games in rajasthanUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .