AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में बारिश के आसार: कई भागों में मेघगर्जन के साथ हो सकती हल्की बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 29, 2024
Reading Time: 1 min read
rajasthan weather update udaipur temperature below 5 degree celsius -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर राजस्थान में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना बनने से मौसम में बदलाव आ सकता है।

मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वानुमान जारी किया है,उसके हिसाब से राजस्थान में आगामी दिनों में दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पहला विक्षोभ 31 जनवरी,1 फरवरी के दौरान सक्रिय होगा। इसका मुख्य प्रभाव राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में हल्की बारिश के रूप में होने की संभावना है।

पूर्वानुमान अनुसार दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3-4 फरवरी को सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 3-4 फरवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

कुछ जगह दो दिन घना कोहरा रहेगा

राज्य के दक्षिणी भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने की संभावना है। आगामी दो दिन राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा भी दर्ज होने की संभावना है।

उदयपुर में रात का तापमान 11 डिग्री से ऊपर पहुंचा

तापमान में उतार चढ़ाव के बीच उदयपुर में न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से उदयपुर में दो दिनों से रात में सर्दी का असर कम हो गया है। दिन का तापमान भी 27 डिग्री से ऊपर आने से अब दिन में भी धीरे धीरे ठंड का असर कम होने लगा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newschance of rain in rajasthanimd newslatest news in hindirain forecast for rajasthanRAJASTHAN WEATHER UPDATEudaipur news updateweather forecast rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .