इमैनुएल मैक्रों का जयपुर में हुआ जोरदार स्वागत, आमेर महल में राजस्थानी संस्कृति से हुए रूबरू
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज गुरूवार को राजस्थान में जयपुर यात्रा पर रहे। मैक्रों अपने दो दिवसीय भारत यात्रा पर गुरूवार को सीधे जयपुर पहुंचे। यहां राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वे आमेर महल गए, जहां राजस्थानी परंपरा में उनका जोरदार स्वागत हुआ। आमेर में मैक्रों राजस्थानी परंपरा से रू-ब-रू हुए।(French President Emmanuel Macron jaipur visit)
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जयपुर पहुंच गए। पीएम मोदी जयपुर एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे और वहां उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत किया। पीएम मोदी ने मैक्रों का स्वागत कर उन्हें गले लगाया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जयपुर शहर में करीब डेढ़ किलोमीटर का रोड-शो किया। रोड-शो के दौरान भी लोगों ने दोनों नेताओं का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। (India France Friendship)

रोड-शो कर पीएम मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति का काफिला हवामहल पहुंचा। हवा महल को देखते हुए दोनों नेताओं ने चाय पी। इसके बाद पीएम मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति मैक्रों रामबाग होटल पहुंचे, जहां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय चर्चा होगी। मैक्रों रात में दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

राजस्थान संस्कृति देख अभिभूत हुए मैक्रों
मैक्रों की पूरी यात्रा के दौरान पुलिस की हर जगह कड़ी सुरक्षा रही। सुरक्षा के बीच ही इमैनुएल मैक्रों का आमेर में भव्य परम्परागत स्वागत किया गया। राजस्थानी परंपरा को देखकर मैक्रों काफी अभिभूत हुए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


