AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जिंक के जीवन तरंग कार्यक्रम में मूक बधिर बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Lucky Jain by Lucky Jain
January 25, 2024
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc Jeevan Tarang Program Conduct Road Safety Awareness Sessions for deaf and dumb children


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक के जीवन तरंग कार्यक्रम के तहत मूक बधिर छात्रों को सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किए गए (Hindustan Zinc Jeevan Tarang Program)। सत्र में मूक-बधिर बच्चों को सड़क-सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गयी। सत्र में कक्षा 1 से 11 तक एवं 5 वर्ष और उससे अधिक आयु के 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। अजमेर, भीलवाड़ा और उदयपुर की तीन स्कूलों के छात्रों को आवश्यक सड़क सुरक्षा पर जानकारी दी गयी। जागरूकता सत्र का संचालन भारतीय सांकेतिक भाषा में नोएडा डेफ सोसाइटी ट्रेनर्स के कुशल प्रशिक्षक द्वारा किया गया।

सत्र के दौरान सड़क के हिस्से, विभिन्न रोशनी का अर्थ, सड़क पर क्या करें और क्या न करें और यातायात प्रतीक शामिल थे। प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित अपने अनुभव और चुनौतियों को साझा करने का भी अवसर मिला। सड़क पर चलते समय बच्चों को विशेष सावधानी रखने के जरिए जागरूक किया गया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सड़क पर सुरक्षित और आश्वस्त रह सकें। सत्र का समापन प्रश्नोत्तरी के साथ हुआ।

जीवन तरंग कार्यक्रम के तहत दिव्यांगों को सशक्त बनाने के हो रहे प्रयास

हिन्दुस्तान जिंक के जीवन तरंग कार्यक्रम की शुरूआत 2017 में विशेष योग्यजन बच्चों को सशक्त बनाने के लिए की गयी थी। इस कार्यक्रम से दृश्य और श्रवण दोष वाले लगभग 700 से अधिक बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार हुआ है। इनमें 600 से अधिक बच्चों ने एक समर्पित पाठ्यक्रम के माध्यम से भारतीय सांकेतिक भाषा सीखी है और 100 से अधिक दृष्टिबाधित बच्चों को प्रौद्योगिकी डेजी प्लेयर, स्मार्टफोन, कंप्यूटर, एमएस-ऑफिस, सीखने की सामग्री को ऑनलाइन एक्सेस करने के लिए सॉफ्टवेयर आदि के उपयोग में प्रशिक्षित किया गया है।

यह भी पढ़ें : एमकेएम ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newshindustan zincHindustan Zinc Jeevan Tarang ProgramJeevan Tarang Program for deaf and dumb childlatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news updatevedanta group

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .