AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अवैध खनन: कुचामन में 3 करोड़ और रेलमगरा के खटुकड़ा में 1 करोड़ का जुर्माना

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 24, 2024
Reading Time: 1 min read
action against illegal mining in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश भर में जांच अभियान जारी

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ प्रदेश भर में 15 जनवरी से जारी अभियान के दौरान कुचामन के पास सोलाया गांव में बड़ी कार्यवाही करते हुए चेजा पत्थर के एक लाख 3 हजार 950 टन अवैध खनन निर्गमान आकलन कर 3 करोड़ 64 लाख 22 हजार 500 रुपए की शास्ती लगाई गई है। राजसमंद वृत में रेलमगरा के पास खटुकडा में अवैध खातेदारी पिट से लगभग 9300 टन फेल्सपार निगर्मन पर एक करोड़ 12 लाख की शास्ती बनाई गई है।

खान सचिव आनन्दी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश भर में सख्ती से जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके परिणाम भी नजर आने लगे है। नावां तहसील के सोलाया में अवैध रुप से एक लाख 3 हजार टन से अधिक चेजा पत्थर के अवैध निगर्मण पर 3 करोड़ 64 लाख रु.से अधिक की शास्ती लगाई है। सरवाड केकडी में एक एक्सक्वेटर जब्त किया है।

254 टन फैल्सपार अवैध तरीके से ले जाते हुए 8 ट्रेलर जब्त

राजसमंद जिले के रेलमगरा के खटुकडा में अवैध खनन पिट से करीब 9300 टन फैल्सपार खनन पर कार्यवाही करते हुए 1 करोड़ 12 लाख रु. की पैनल्टी बनाई है। इसी तरह से 254 टन फैल्सपार अवैध तरीके से ले जाते हुए 8 ट्रेलर जब्त पर पुलिस को सुपुर्द कर करीब 11 लाख की पैनल्टी लगाई है।

यहां भी हुई कार्रवाई

उदयपुर में मीठानीम कुराबड़ में कार्यवाही करते हुए बिना रवन्ना टीपी के राजस्थान से गुजरात ले जाते हुए फैल्सपार के 3 ट्रेलर जब्त किए हैं । भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया में अवैध खनन पाये जाने पर उसका मूल्याकंन किया जा रहा है। बायतू में 2 एक्सक्वेटर और 2 ट्रेक्टर जब्त कर संबंधित थानों में सुपुर्द किये हैं। धरियावद में तीन ट्रेक्टर ट्राली जब्त कर एफआईआर दर्ज कराई है।

घडसाना व सूरतगढ़ में पांच वाहन जब्त किये हैं। इनमें 4 ट्रक घड़साना व एक ट्रेलर सूरतगढ़ में सिलिका सेंड/ ग्रीट के जब्त कर 6 लाख से अधिक की पैनल्टी लगाई है। कोटा के लाडपुरा, अनन्तपुरा, दीगोद क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से अवैध खनन गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई है।

Tags: Action against illegal miningar live newsCM Bhajan Lal Sharmadeepartment of mines rajasthanlatest news in hindiMine Secretary Anandimines department rajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .