AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

समग्र शिक्षा का कनिष्ठ अभियंता 1.30 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
January 23, 2024
Reading Time: 1 min read
समग्र शिक्षा का कनिष्ठ अभियंता 1.30 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़, (एआर लाइव न्यूज़)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Rajasthan ACB trap) की टीम ने मंगलवार शाम प्रतापगढ़ जिले अरनोद ब्लॉक में समग्र शिक्षा अभियान के कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) आशुतोष सुथार को 1 लाख 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। स्कूल में लेबोरेट्री निर्माण कार्य का बिल पास करने की एवज में जेईएन परिवादी से यह राशि वसूल रहा था। जबकि 50 हजार रुपये आरोपी जेईएन परिवादी से पहले ही वसूल चुका रहा।

एसीबी डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले अरनोद ब्लॉक में समग्र शिक्षा अभियान के कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) आशुतोष सुथार को 1 लाख 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी ने एसीबी कार्यालय आकर जेईएन आशुतोष सुथार के खिलाफ 1.80 लाख रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

82 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगे 1.80 लाख रुपये

शिकायत में बताया था कि परिवादी ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत अरनोद के सरकारी स्कूल में लेबोरेट्री का निर्माण करवाया था। इसका 82 लाख रुपये का बिल था, यह बिल पास करने की एवज में जेईएन आशुतोष सुथार 1.80 लाख रुपये रिश्वत मांग रहा है। रिश्वत नहीं देने पर जेईएन परिवादी को परेशान कर रहा है।

एसीबी ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन किया, जिस दौरान ही जेईएन आशुतोष ने परिवादी से 50 हजार रुपये वसूल लिए। शिकायत का सत्यापन होने पर आज एसीबी टीम ने ट्रैप कार्यवाही करते हुए जेईएन आशुतोष सुथार पुत्र रमेश चंद को परिवादी से 1 लाख 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: acbACB Rajasthanacb trapACB Udaipurar live newslatest news in hindipratapgarh newsSamagra Shiksha abhiyanudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .