AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रामलला की मूर्ति की तस्वीर आयी सामने: काले पत्थर से बनी मूर्ति में भगवान राम का विहंगम स्वरूप दिखा

Lucky Jain by Lucky Jain
January 19, 2024
Reading Time: 1 min read
ramlala idol in garbhagriha


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। आयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से पहले शुक्रवार को गर्भगृह में स्थापित की गयी रामलला की मूर्ति की तस्वीर सामने आ गयी है (ramlala idol in garbhagriha)। 200 किलो वजनी काले पत्थर से बनी मूर्ति में भगवान राम का विहंगम स्वरूप दिखायी दे रहा है। अभी कपड़े से उनकी आंखें ढकी हुई हैं, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में आंखों से कपड़ा हटाया जाएगा। मूर्ति में रामलला के 5 साल का स्वरूप दिखाया गया है।

यह प्रतिमा कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनायी है। प्रतिमा 51 इंच की है और इसमें भगवान श्रीराम के 5 साल के स्वरूप को दिखाया गया है। प्रतिमा का वजन 200 किलो है और यह काले रंग के पत्थर से बनायी गयी है। पूरी प्रतिमा एक ही पत्थर से बनायी गयी है।

प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी आचार्य अरुण दीक्षित ने बताया कि आज प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठानों का चौथा दिन है। आज श्रीरामलला वैदिक मंत्रों के साथ औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास करेंगे। आरणी मंथन से कुंडों में अग्नि प्रकट की जाएगी। अग्नि देव को प्रकट करने के लिए आरणी मंथन होगा। इसके बाद रामलला 20 जनवरी को वास्तु शांति के बाद सिंहासन पर विराजमान होंगे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या राम मंदिर के गर्भ गृह में पहुंची रामलला की प्रतिमा

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsayodhya newsayodhya ram mandirlatest news in hindinational newsram lala pran pratishtharam lalla pran pratishtharamlala idol in garbhagriha

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .