AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू

Lucky Jain by Lucky Jain
January 19, 2024
Reading Time: 1 min read
rajasthan 16th assembly first session starts


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्यपाल मिश्र ने अभिभाषण में पिछली सरकार को घेरा

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण से सत्र की शुरूआत हुई। राज्यपाल मिश्र के विधानसभा पहुंचने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया।(rajasthan 16th assembly first session starts)

राज्यपाल ने विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना का सदन के सभी सदस्यों को वाचन करवाया और संविधान के मूल कर्तव्यों को पढ़कर सुनाया। राजस्थान विधानसभा सत्र के शुरू होने के बाद कार्यवाही 23 जनवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

राज्यपाल मिश्र ने अभिभाषण में पिछली सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल पर निशाना साधा और कहा कि दुर्भाग्य से विगत सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में परस्पर अंतर्विरोध और खींचतान के कारण शासन की गाड़ी बेपटरी ही बनी रही। लेकिन अब यह पूर्ण बहुमत एवं डबल इंजन की सुस्थिर सरकार राज्य में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर ना केवल नए राजस्थान का निर्माण करेगी, अपितु विकसित राजस्थान और विकसित भारत 2047 के संकल्प का साकार करेगी।

पिछली सरकार ने ईआरसीपी पर सिर्फ राजनीति की

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा विगत सरकार की अविवेकपूर्ण नीतियों और कुप्रबंधन ने राजस्थान को आर्थिक आपातकाल की ओर धकेल दिया, जिससे प्रदेश बीमारू और सबसे कर्जदार राज्य की श्रेणी में आ गया है। आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश का कर्ज 5.59 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जो 2019 में 3.39 लाख करोड़ ही था। ईआरसीपी के मुद्दे पर राज्यपाल ने कहा पिछली सरकार ने इस पर सिर्फ राजनीति की, लेकिन अब हमारी सरकार ईआरसीपी को पूर्वी राजस्थान की जीवनरेखा के रूप में विकसित करेगी। राज्यपाल ने अभिभाषण के जरिए पेपर लीक, भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों पर विगत कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsgovernor kalraj mishralatest news in hindiRajasthanrajasthan 16th assembly first session startsrajasthan assembly first session startsrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .