अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ अभियान शुरू : 300 टन से अधिक अवैध भण्डारित बजरी जब्त, गार्नेट के अवैध स्टॉक पर भी कार्यवाही
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सोमवार से शुरु हुए प्रदेशव्यापी संयुक्त अभियान के पहले दिन ही टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पहले दिन 100 से अधिक वाहन मशीनरी जब्त करने के साथ ही बड़ी मात्रा में खनिज जब्ती की कार्यवाही की गयी। खान सचिव आनन्दी ने बताया कि समूचे प्रदेश में कार्यवाही करते हुए खनन माफियाओं को सख्त संदेश दिया गया है कि राज्य सरकार अवैध खनन गतिविधियों को समूल नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है।(action on illegal mining)
उन्होंने बताया कि अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही व जब्ती का कार्य जारी है सूचना के संकलन तक यह संख्या बहुत अधिक होगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 11 जनवरी को खान विभाग की समीक्षा बैठक में अवैध खनन गतिविधियों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए सख्त से सख्त कदम उठाने को कहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार समुचे प्रदेश में 15 जनवरी से 31 जनवरी तक खान विभाग सहित पांच विभागों का संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। संयुक्त अभियान कलक्टर के मार्गदर्शन में खान, राजस्व, परिवहन, पुलिस और वन विभाग द्वारा चलाया जा रहा है।
ऐसे हुईं ताबड़तोड़ कार्रवाइयां
- जयपुर टीम द्वारा अवैध खनिज परिवहन करते हुए जयपुर और दूदू के सांगानेर, फागी, रायसर, बासड़ी में कार्यवाही करते हुए 6 ट्रेक्टर ट्राली और एक एक्सक्लेटर मशीन जब्त कर संबंधित थानों को सुपुर्द किया गया है।
- उदयपुर में अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही करते हुए 10 वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें एक डंपर, 3 ट्रेक्टर ट्राली और एक डंपर शामिल है।
- भीलवाड़ा में एसएमई अरविन्द नंदवाना के निर्देशन में एमई जिनेश हुमड द्वारा एक जेसीबी और 9 अन्य वाहन जब्त किए गए हैं।
- राजसमंद में 4 वाहन और खमनोर में अवैध भण्डारित खनिज जब्त किया गया है।
- डूंगरपुर में 3 वाहन जब्त कर सागवाड़ा पुलिस स्टेशन में सुपुर्द किये हैं।
- सिरोही में रेवदर तहसील में संयुक्त जांच के दौरान बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 वाहन जब्त किये गए हैं।
- भीलवाड़ा माण्डलगढ़ के खटवाड़ा में गार्नेट का 7 टन तैयार माल व 10 टन टन मिक्स और 2 सेप्रेटर जब्त की कार्यवाही की गई है।
मेसेनरी स्टोन का परिवहन करते हुए वाहन भी जब्त
- टोंक के उनियारा मोड़ पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 160 टन अवैध भण्डारित बजरी का स्टॉक जब्त किया गया है। इसके साथ ही एक जेसीबी और 2 ट्रेक्टर ट्राली जब्त की गई है।
- झुन्झुनू में 4 डंपर, एक ट्राली व एक जेसीबी जब्त की गई है।
- दौसा में 6 वाहन जब्त किए गए है, जिसमें 2 ट्राली बजरी और 4 मेसेनरी स्टोन का परिवहन करते हुए वाहन जब्त किया गया है।
- परबतसर में एक जेसीबी और एक ट्र्क जब्त किया गया है। गोटन में एक डंपर व थांवला में एक जेसीबी और 5 ट्रेक्टर जब्त किये गये हैं।
- नीम का थाना में अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त की गई है।
- हनुमानगढ़ में 3 डंपर-ट्रेलर जब्त किये गए हैं।
- बाड़मेर के गुडामालानी में 8 डंपर अवैध खनिज परिवहन करते हुए जब्त किये गये हैं। सोजत में 3 वाहन जब्त किये गए हैं।
- बूंदी पाटन के पास 100 टन अवैध भण्डारित बजरी जब्त की गई है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


