उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में शुक्रवार को अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 180 कर्मचारियों ने अंगदान की शपथ ली। जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. महेश देसाई ने जीते जी जरूरतमंद को गुर्दा दान करने और इसकी प्रक्रिया से अवगत कराया।(gbh general hospital)
ग्रुप डायरेक्टर आनंद झा ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नितीश कथुरिया ने मृत्योपरांत नेत्र दान की उपयोगिता और प्रक्रिया से अवगत कराया। इस दौरान देहदान के बारे में भी जानकारी देते हुए इसकी उपयोगिता बताई। कार्यक्रम में डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। इन्हें डीन डॉ. विनय जोशी ने मेडिकल पढ़ाई में देहदान की महत्ता बताई। सीईओ ऑपरेशन प्रतीम तंबोली मौजूद रहे। इसमें 180 ने अंगदान के लिए लिखित सहमति पत्र भरकर अंगदान करने की शपथ ली।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


