पक्षी विशेषज्ञों के 5 दलों पहुंचे विभिन्न जलाशयों पर
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर बर्ड फेस्टिवल 2024 का आज गुरूवार को बर्ड रेस के साथ आगाज हुआ। इसमें पक्षी विशेषज्ञों के 5 दलों को मुख्य वन संरक्षक आरकेजैन, आरके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पक्षी विशेषज्ञों ने मेनार वेटलेण्ड कॉम्प्लेक्स, वल्लभनगर, चावण्ड, पीलादर आदि जलाशयों में स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की जानकारी दी गयी लोग-बुक में संधारित की।(udaipur bird festival 2024)
ई-बर्ड पर दर्ज प्रविष्टियों के आधार पर पक्षी विशेषज्ञों रजत भार्गव, मनोज कुलश्रेष्ठ एवं राजपाल सिंह के निर्णायक मण्डल द्वारा सबसे अधिक पक्षी रिकॉर्ड करने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। बर्ड रेस कार्यक्रम में उप वन संरक्षक अरुण कुमार डी, सेवानिवृत वन अधिकारी सुहेल मजबूर, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के तनु एवं अरुण सोनी, पक्षी विशेषज्ञ विनय दवे आदि उपस्थित थे।

वर्कशाप में सीखी नेचर फोटोग्राफी
बर्ड फेस्टिवल के तहत वन विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रकृति प्रेमियों के लिए नेचर फोटोग्राफी वर्कशाप हुई। वर्कशाप में विद्यार्थियों सहित 50 से अधिक लोग उपस्थित थे। वर्कशॉप में नेचर फोटोग्राफी के गुर सिखाए गए। कार्यशाला में मुख्य वन संरक्षक आरके जैन, डीएफओ सुगनाराम जाट व अरूण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


