जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ से लेकर जयपुर तक कई इलाकों में गुरूवार दोपहर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।(earthquake in jaipur, delhi ncr) भूकंप की रक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गयी है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग कार्यालयों से बाहर निकलकर सड़कों पर एकत्रित हो गए। अधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार भूकंप को केन्द्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र था।
अफगानिस्तान में केन्द्र होने से भूकंप के झटके देश के जम्मू-कश्मीर से लेकर नई दिल्ली, जयपुर सहित पड़ोसी देश पाकिस्तान के कुछ शहरों में भी महसूस किए गए हैं। गनीमत रही कि भूकंप में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


