जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मकर संक्रांति पर प्रदेश में चार घंटे पतंगबाजी पर रोक रहेगी। इस संबंध में गृह विभाग ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशानुसार मकर संक्रांति पर लोग सुबह 6 बजे से 8 बजे तक दो घंटे और शाम को 5 बजे से 7 बजे तक दो घंटे पतंगबाजी नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा पतंग उड़ाने के लिए लोग चाइनीज मांझे, सिंथेटिक मांझे का उपयोग नहीं कर सकेंगे। चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।(kite flying on makar sankranti)
गौरतलब है कि प्रदेश के कई जिलों में मकर संक्रांति के दिन पतंग उत्सव मनाया जाता है। पतंग उड़ाने के दौरान कई लोगों के चाइनीज मांझे का उपयोग से हादसे हुए हैं। हादसों में चाइनीज मांझे की वजह से राहगीरों और दो पहीया वाहन सवारों की जान तक जा चुकी है। ऐसे हादसों की रोकथाम और पक्षियों को बचाने के लिए गृह विभाग ने सुबह-शाम दो-दो घंटे के लिए पतंगबाजी पर रोक लगाई है और चाइनीज मांझे को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


