AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पहली बार उदयपुर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- अरे कांग्रेस वालों सिर्फ एक परिवार को खुश मत करिए

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 9, 2024
Reading Time: 1 min read
rajasthan cm bhajanlal sharma visit udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगलवार को पहली बार उदयपुर आए भजनलाल शर्मा ने अन्नपूर्णा योजना का नाम बदलकर इंदिरा रसाई करने पर कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कांग्रेस को ललकारते हुए कहा कि अरे कांग्रेस वालों सिर्फ एक परिवार को खुश मत करिए।(cm bhajanlal sharma visit udaipur)

मुख्यमंत्री ने उदयपुर जिले के नाई क्षेत्र में आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पूर्ववर्ती सरकार ने जरूरतंमद लोगों के लिए अन्नपूर्णा रसोई योजना शुरू की थी। पिछली सरकार ने उसका नाम बदलकर इंदिरा रसोई कर दिया। नाम ही नहीं बदला, उसमें धांधली भी चल रही थी। हमने उस धांधली को रोका है। हमने अन्न की मात्रा भी बढ़ाई है। सीएम ने कहा कि हमने योजना का नाम मां अन्नपूर्णा के नाम रखा था और ये (कांग्रेस वाले) योजना का नाम कभी इंदिरा गांधी के नाम से करते है तो कभी राजीव गांधी और सोनिया गांधी के नाम से करते है। मैं कहना चाहता हूं कि अरे.. कांग्रेस वालों सिर्फ एक परिवार को खुश मत करिए, यह जनता जनार्दन है यह जनता सब जानती है।

rajasthan cm bhajanlal sharma visit udaipur

पूर्ववर्ती सरकार के फैसलों की जांच होगी, कहीं भ्रष्टाचार मिला तो सजा मिलेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा, पूर्ववर्ती सरकार के फैसलों की जांच होगी, उसमें कहीं भ्रष्टाचार मिला तो सजा मिलेगी। राजस्थान में आए दिन पेपर आउट होने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर आउट होने से युवा परेशान थे। जिन लोगों ने युवाओं के साथ धोखा किया है उनको हम छोड़ने वाले नहीं है। हमने एसआईटी गठित कर दी है और दोषियों को सजा दे रहे है।

हमने पेपर कमेटी बनाई है उसका असर यह रहा कि दो दिन पहले पेपर हुआ वह हमारी सरकार बनने के बाद पहला पेपर था और कोई दिक्कत नहीं आयी। बिना बाधा के पेपर हो गया। गैंगस्टर पर अंकुश लगाने का काम भी हम कर रहे हैं। टास्क फोर्स का गठन कर दिया है।

rajasthan samaj seva sansthan sweater distribution campaign

विकसित भारत यात्रा में कोई पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रह जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत यात्रा में सिर्फ नारे नहीं है बल्कि योजनाओं का लाभ मिलने की गांरटी है। इस यात्रा के तहत शिविर लग रहे है उनमें सभी पात्र लोगों को लाभ मिले। इसके लिए आप सभी का प्रयास भी जरूरी होगा। उदयपुर में विकसित भारत यात्रा में लोगों ने उत्साह से भाग लिया है। इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, जिला प्रमुख ममता कुंवर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा और शहर विधायक ताराचंद जैन सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: bjpBJP RajasthanCM Bhajan Lal Sharmacm bhajanl al sharma visit udaipurcm bhajanlal sharmacm bhajanlal sharma visit udaipurlatest news in hindinai udaipurrajasthan governmentudaipurUdaipur newsudaipur news updateviksit bharat sankalp yatraviksit bharat sankalp yatra in udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .