AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

महिला के गुर्दे से निकाली 16 से.मी. की पथरी: डॉक्टर्स ने किया विश्व की सबसे बड़ी पथरी निकालने का दावा

Lucky Jain by Lucky Jain
January 6, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur gbh american hospital doctor removed World largest staghorn stone from kidney


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जन्म से एक गुर्दे पर 45 साल निकाल चुकी महिला के एकमात्र गुर्दे में 16 सेंटीमीटर की पथरी थी, जो अब तक के मेडिकल इतिहास में सबसे बड़ी पथरी मानी जा रही है। पथरी को जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में ऑपरेशन कर निकाला गया है।(largest staghorn stone case medically)

ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि आबूरोड़ निवासी मोनिका शर्मा (45) के गुर्दे से यह पथरी निकाली गई। महिला को श्वास लेने में दिक्कत होने और बाएं गुर्दे में पथरी की शिकायत पर परिजन जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल लेकर आए थे। यहां हॉस्पिटल में यूरोलॉजी विभाग के डॉ प्रदीप शर्मा की टीम ने जांच की तो पता चला कि मरीज के जन्म से ही दायां गुर्दा नहीं है और बाएं गुर्दे में फंसी पथरी 16 सेंटीमीटर (स्टेग हॉर्न) की है।

महिला के जन्म से एक ही गुर्दा था, जिससे निकाली विश्व की सबसे बड़ी पथरी

जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल के डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि इतनी बड़ी पथरी होने से महिला का यह गुर्दा भी कम काम कर रहा था और उसमें मवाद भर गया था। जिससे मरीज का क्रिएटीनिन बढ़कर 5 मिलीग्राम पहुंच गया था। डॉक्टर्स की टीम ने महिला का उपचार शुरू किया। स्टंट डालकर डिस्चार्ज किया गया। दवाइयों से क्रिएटीनिन नियंत्रित कर ऑपरेशन किया गया और करीब आधा किलो की पथरी के टुकड़े कर निकाला गया। सीटी स्कैन के अनुसार पथरी की लंबाई 16 सेंटीमीटर थी। पथरी निकलने के बाद गुर्दा काम करना शुरू होने पर क्रिएटीनिन 1.6 मिलीग्राम हो गया।

डॉ. प्रदीप शर्मा के अनुसार विश्व में अभी तक यह सबसे बड़ी पथरी निकालने का मामला है। इससे पहले 13.37 सेंटीमीटर की पथरी श्रीलंका के कोलंबो आर्मी हॉस्पीटल में निकाली गई थी। इससे पहले 2004 में भारत में 13 सेंटीमीटर की निकाली गई। 2008 में 620 ग्राम की पथरी पाकिस्तान में निकाली गई है। अब यह 16 सेंटीमीटर की पथरी निकाली गई, जिसे जनरल प्रकाशन व केस स्टडी के लिए भेजा जाएगा। इस ऑपरशन के दौरान डॉ. प्रदीप शर्मा के साथ गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग जैन, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. तरूण भटनागर, डॉ. विकास शर्मा की टीम का सहयोग रहा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: AIIMS UDAIPURar live newsgbh american hospital udaipurgbh general hospital udaipurkidney largest staghorn stone caselargest staghorn stone case medicallylatest news in hindiudaipurudaipur gbh american hospital doctor removed World largest staghorn stone from kidneyUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .