जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भजनलाल सरकार ने राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 72 आईएएस और 121 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए है।(rajasthan IAS-RAS transfer list) उदयपुर में जनजाति आयुक्त के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी ताराचंद मीणा को एपीओ कर दिया गया है। मीणा की जगह देवस्थान आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को टीएडी में अतिरिक्त चार्ज दिया गया हैं। उदयपुर के संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट को आरएसएमएम में एमडी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
मालावत की जगह राम प्रकाश होंगे उदयपुर में नगर निगम आयुक्त
उदयपुर में निगम आयुक्त वासुदेव मालावत का जयपुर तबादला किया गया है और उनकी जगह राम प्रकाश को उदयपुर निगम में आयुक्त के पद पर लगाया गया है। उदयपुर में विभिन्न पदों पर रहे चुके आईएएस बालमुकुंद असावा को नव गठित डीडवाना-कुमाचन जिले का कलेक्टर बनाया गया है। आईएएस बनने के बाद कलेक्टर के रूप में असावा की यह पहली पोस्टिंग है।
प्रदेश में 33 जिलों के कलेक्टर और 82 एसडीओ भी बदले गए
कार्मिक विभाग से जारी तबादला सूची अनुसार प्रदेश में 33 जिलों के कलेक्टर और 82 एसडीओ भी बदले गए है। राजस्थान में शनिवार से मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू होने से तबादलों पर रोक लगने के आदेश के चलते प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होना तय माना जा रहा था।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


