AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर : सीवरेज चेम्बर में लगेंगे सेंसर, ताकि ओवरफ्लो होने से पहले मिले सूचना

Lucky Jain by Lucky Jain
January 5, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur collector inspection of city area and smart city work


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • कलेक्टर ने किया स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण (udaipur smart city work)
  • सूरजपोल से भीतर शहर का किया पैदल भ्रमण, नियमित सफाई की दी हिदायत
  • आयड़ नदी पुनर्वास कार्यों का भी किया निरीक्षण

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने शुक्रवार सुबह शहर के भीतरी हिस्सों का पैदल भ्रमण कर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इंटीग्रेटेड वर्क का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कई जगह पर सीवरेज चेम्बर खुलवाकर भी देखे। उन्होंने चेम्बर्स में सेंसर सिस्टम लगाने के निर्देश दिए, ताकि चेम्बर ओवरफ्लो नहीं हो। उन्होंने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों व नगर निगम को नियमित साफ-सफाई की हिदायत दी।(udaipur smart city work)

सीवरेज चेम्बर्स के ओवरफ्लो होने की शिकायत मिलने पर शुक्रवार सुबह जिला कलक्टर पोसवाल निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपर्णा गुप्त, एसीईओ छोगाराम देवासी, अधिशासी अभियंता दिनेश पंचोली, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी, अधिशासी अभियंता विद्युत रितेश पाटीदार सहित कंसलटेंसी पीएमसी एवं एलएनटी के अभियंता, अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सूरजपोल दरवाजे का किया अवलोकन

कलेक्टर सबसे पहले सुरजपोल पहुंचे, वहां उन्होंने सूरजपोल दरवाजे का अवलोकन किया, इस दौरान इस एतिहासिक धरोहर की नियमित सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। कलक्टर ने कहा कि उक्त एतिहासिक धरोहर शहर के बिल्कुल मध्य स्थित है। शहर में आने वाला हर व्यक्ति इस पोल के पास से गुजरता है। साफ-सफाई के अभाव में शहर का गलत मैसेज जाता है। उन्होंने नगर निगम को सफाई कराने की हिदायत दी।

सीवरेज चैम्बर खुलवाए

कलेक्टर अधिकारियों के साथ पैदल-पैदल भीतरी शहर की ओर बढ़े। सूरजपोल से अस्थल मंदिर मार्ग, झांणी रेत चौक, मार्शल चौराहा, मुखर्जी चौक, सिंधी बाजार, बड़ा बाजार, मालदास स्ट्रीट होते हुए हाथीपोल पहुंचे। जगह-जगह सीवरेज, ड्रेनेज के चेम्बर खुलवाकर निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ चेम्बर में मलबा जमा होना पाया गया। कुछ व्यापारियों ने भी अपनी समस्या रखी।

सीईओ गुप्ता ने अवगत कराया कि मुख्य सड़कों पर स्थित मैन हॉल चेम्बर्स में सेंसर सिस्टम लगाया जा रहा है, एक लेवल तक चेम्बर भरते ही उसकी सूचना स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम तथा संबंधित अधिकारी के मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा और समय पर उनकी सफाई की जा सके। कलेक्टर ने पतली गलियों में घूम कर वहां बरसाती पानी की निकासी और सीवरेज सिस्टम की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उक्त गलियों के रहवासी और व्यापारियों से भी चर्चा की।

आयड़ नदी पुनर्वास कार्यों का अवलोकन

शहर के निरीक्षण के बाद कलक्टर आयड़ नदी पहुंचे और पुनर्वास प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी पेटे में चल रहा चैनल वर्क, स्टोन लेन, प्रोजेक्टेशन वॉल, रिटेन वॉल आदि कामों को देखकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आयड़ नदी पेटे में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsAyad river Udaipurlatest news in hindiudaipurUdaipur Collector Arvind Poswaludaipur collector inspection of city area and smart city workudaipur lake cityUdaipur newsudaipur news updateudaipur old cityudaipur smart city rankudaipur smart city workudaipur wall city

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .