माइनिंग और मेटल सेक्टर में विश्व स्तरीय सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में मिला सर्वोच्च स्थान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने धातु और खनन क्षेत्र के तहत 238 कंपनियों के बीच S&P ग्लोबल कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट में उच्चतम सीएसए स्कोर 85 हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। कंपनी ने अपने स्कोर में पिछले वर्ष के 80 से इस वर्ष के 85 स्कोर की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।(Hindustan Zinc Leads Globally)
हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन एवं वेदांता लिमिटेड की गैर कार्यकारी निदेशक प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि “हमें S&P ग्लोबल कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट में हिंदुस्तान जिंक और वेदांता के उल्लेखनीय प्रदर्शन पर गर्व है। प्रतिष्ठित वैश्विक मूल्यांकन में हमारी बेहतर रैंकिंग एक सस्टेनेबल भविष्य के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम अपने उद्योग में वैश्विक मानक बनाते हुए अग्रसर है, इसके लिये हम हमारे सहयोगियों, आपूर्ति भागीदारों और निवेशकों के प्रति आभार प्रकट करते है, जिनसे यह उपलब्धि संभव हुई है।
2050 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन है लक्ष्य
इस उपलब्धि पर हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा कि हम धातु और खनन क्षेत्र में S&P ग्लोबल कार्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट में वैश्विक स्तर अपनाए गए सस्टेनेबिलिटी प्रयासों के माध्यम से विश्व में सर्वोच्च स्थान पर आ गए हैं। ये प्रयास संगठनात्मक सरंचना और हमारे संचालन के आसपास के समुदायों को शामिल करते हैं। सस्टेनेबल हेतु हमारी प्रतिबद्धता मजबूत होती जा रही है, क्योंकि हम नवीन तकनीकों में निवेश करते हैं और उत्सर्जन को कम करने के लिए परिचालन दक्षता में वृद्धि करते हैं, जो हमें 2050 तक नेट जीरो कार्बन महत्वाकांक्षा को प्राप्त करने में सहयोग देगा।
दो बड़े कदमों ने कंपनी को इस उपलब्धि की ओर बढ़ाया
विशेष रूप से, कंपनी का वर्ष 2021 में 77 से बढ़कर 2022 में 80 एवं इस वर्ष, 85 स्कोर के साथ शीर्ष स्थान बेहतर पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) प्रथाओं और प्रदर्शन को दर्शाता है। एसबीटीआई द्वारा मान्य अपने लक्ष्यों के अनुरूप नेट जीरो उत्सर्जन को प्राप्त करने की दिशा में कंपनी के प्रयासों ने 2050 या उससे पहले डीकार्बोनाइजिंग की दिशा में प्रेरित किया है। भूमिगत खनन में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) की शुरूआत, पंत नगर मेटल प्लांट को शत प्रतिशत हरित ऊर्जा के साथ बिजली एवं पानी की सुनिश्चितता ने कंपनी की वैश्विक उपलब्धि में योगदान दिया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


