AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सर्दी का असर होगा और तेज: राजस्थान में कुछ जगह शीत लहर चलने की संभावना

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 31, 2023
Reading Time: 1 min read
sanjay sharma badgaon sarpanch


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माउंट आबू में रात का तापमान शून्य डिग्री पर आया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर सर्दी का असर तेज हो गया है। कई जगह कोहरे का असर ज्यादा रहने से आमजन के साथ ही वाहनों का आवागमन भी प्रभावित नजर आ रहा है।

रविवार को उदयपुर सहित कई स्थानों पर सुबह से ही बादल छाए रहे। इस कारण धूप नहीं निकली और ठंड का असर तेज रहा। दोपहर होते-होते बादल छंटने से धूप निकली और लोग धूप सेकते नजर आए। प्रदेश में ज्यादातर जिलों का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे आ चुका है।

अधिकतम तापमान भी ज्यादातर जिलों में 25 डिग्री से नीचे है। इस कारण दिन में भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। नए साल की शुरूआत से पहले माउंट आबू में रात का तापमान शून्य डिग्री पर आ चुका हैं। हालांकि तेज ठंड के बावजूद माउंट आबू में नव वर्ष मनाने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।

weather update ar live news

कोहरे का असर जारी रहेगा

कोहरा अधिक होने से कई मार्गाें पर वाहनों की गति आम दिनों के मुकाबले धीमी नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में चल रहे घने कोहरे का दौर आगामी 3-4 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। आगामी 48 घंटे में राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं अति घना कोहरा (विजिबिलिटी 200 मीटर से कम) भी दर्ज होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान औसत से 3.6 डिग्री तक नीचे दर्ज होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार घना कोहरा होने से दिन का अधिकतम तापमान औसत से 3-6 डिग्री तक नीचे दर्ज होने की संभावना है। आगामी 48 घंटे के दौरान उत्तरी भागों में कहीं-कहीं शीतदिन ( cold day )दर्ज होने की भी प्रबल संभावना है।राज्य में आगामी 5-6 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscold wave alert in rajasthancold wave in alert in rajasthanimd jaipur newslatest news in hindiMount Abu Minimum Temperaturerajasthan mausam updaterajasthan newsudaipur news updateweather update udaipur rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .