एआर लाइव न्यूज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अयोध्या पहुंचे और महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम (ayodhya dham airport) व रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने अयोध्या पहुंचकर 8 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया। इस दौरान एक लाख से अधिक लोगों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा यह ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हमारे जीवन में आया है। मैं भारत के 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं, जब 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम विराजमान हों, तब राम ज्योति जलाएं। दीपावली मनाएं।
उन्होंने आगे कहा कि 22 जनवरी को सभी का अयोध्या आना संभव नहीं है। यहां कार्यक्रम पूरा हो जाए, इसके बाद एक बार परिवार के साथ अयोध्या जरूर आएं। प्रभु राम को तकलीफ हो, ऐसा हम भक्त कभी नहीं सह पाएंगे। हमने 550 साल इंतजार किया है, कुछ दिन और करें। रोड शो से पहले प्रधानमंत्री मोदी, दलित धनीराम मांझी के घर पहुंचे और उनके यहां चाय पीकर सेल्फी भी ली। रखा गया है।
15700 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में अयोध्या और अन्य स्टेशनों से चलने वाली 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा 15 हजार 700 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


