जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। डीजीपी उमेश मिश्रा के स्वैच्छित सेवानिवृति लेने के बाद आज शनिवार को सीनियर आईपीएस उत्कल रंजन साहू ने कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक डीपीजी का पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्मिक विभाग ने यूआर साहू को कार्यवाहक डीजीपी बनाया है। आईपीएस यूआर साहू (DGP utkal ranjan sahoo) 1988 बैच के आईपीएस हैं। यूआर साहू वर्तमान में डीजी होमगार्ड हैं और उन्होंने डीजी पुलिस का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया है।
बता दें कि भाजपा सरकार बनने के बाद से ही डीजीपी और सीएस बदलने के कयास लगाए जा रहे थे, इसी बीच केबिनेट गठन से पहले डीजीपी उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को स्वैच्छिक सेवानिवृति के लिए आवेदन किया, जिसे तुरंत ही राज्य सरकार ने मंजूर कर लिया था। उमेश मिश्रा के वीआरएस लेने के बाद कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को ही सीनियर आईपीएस यूआर साहू को कार्यवाहक डीजीपी बनाने के आदेश जारी कर दिए थे।
9 जिलों में एसपी और दो संभाग में आईजी रह चुके हैं यूआर साहू
डीजीपी यूआर साहू 1988 बैच के आईपीएस हैं। वे जोधपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, सीकर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर सहित 9 जिलों में एसपी और दो संभाग कोटा, जयपुर मुख्यालय में आईजी रह चुके हैं। 2014 से जून 2020 तक उन्होंने पुलिस विभाग में एडीजी पद पर रहकर विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली और 2020 में पदोन्नति के बाद डीजी बने। वर्तमान में वे डीजी होमगार्ड हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


