सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के तहत मंजिल संस्था छात्राओं को सिखा रही कई कोर्स
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विंटर वेकेशन में जहां ज्यादातर बच्चे माता-पिता के साथ घूमने की प्लानिंग करते हैं, वहीं सरकारी स्कूल की कई बालिकाएं मंजिल के सहयोग से अपनी-अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही हैं (Samagra Shiksha abhiyan)। राजस्थान सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के तहत मंजिल संस्था द्वारा 11 जिलों के 59 सरकारी स्कलों में ब्यूटी एंड वैलनेस, एग्रीकल्चर, आईटी, सिलाई सहित 12 प्रकार के व्यावसायिक कोर्स सिखाए जा रहे हैं। खासबात है कि सरकारी स्कूल के छात्राएं भी इन कोर्स को करने-सीखने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
समग्र शिक्षा कार्यालय से व्यवसायिक शिक्षा कार्यक्रम अधिकारी देवीलाल सालवी ने बताया कि 12वीं पास करने के बाद छात्र-छात्राएं इन कोर्स के जरिए आत्मनिर्भर बन सकें, इसलिए 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को यह कोर्स करवाए जा रहे हैं। बालिकाएं कोर्स से प्रायोगिक कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। मंजिल प्रभारी रत्ननाभ पाठक ने बताया कि मंज़िल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यवसायिक शिक्षा और जीवन कोशल के माध्यम से किशोरी बालिकाओं का सशक्तिकरण करना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


