नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा (manipur to mumbai bharat nyay yatra) शुरू करने वाले हैं। राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से यात्रा शुरू करेंगे और 20 मार्च तक मुंबई में यात्रा पूरी होगी। मणिपुर से मुंबई के बीच 6200 किमी का सफर राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान पूरा करेंगे। राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा 14 राज्य 85 जिलों को कवर करेगी।
कांग्रेस ने बुधवार को राहुल गांधी के भारत न्याय यात्रा करने की घोषणा की और इस संबंध में कांग्रेस नेता जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत न्याय यात्रा पूर्व से पश्चिम तक जाएगी। इसकी शुरुआत पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से 14 जनवरी से होगी और पश्चिम में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 20 मार्च को जाकर इसका समापन होगा। इस तरह राहुल भारत न्याय यात्रा में पूर्व से पश्चिम की ओर सफर करने वाले हैं। पूरी यात्रा में 6200 किमी सफर तय किया जाएगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


