उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रतापनगर के बी-ब्लॉक में केन्द्रीय विद्यालय के पास रिहायशी कॉलोनी में देर रात पैंथर मूवमेंट होने से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। पैंथर ने 22 नवंबर की रात ढाई बजे कॉलोनी में एक श्वान का शिकार किया और उसे पहाड़ी की ओर ले गया(panther hunts street dog)। इस बात का खुलासा भी तब भी जब बीती रात चोरों ने एक घर में चोरी का प्रयास किया और जब कॉलोनीवासियों ने चोरों का पता करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो कॉलोनी में शिकार करता हुआ पैंथर दिख गया।
बी-ब्लॉक निवासी लक्ष्मी कटारिया ने बताया कि बीती रात उनके घर में चोरी का प्रयास हुआ था। चोरों ने घर में घुसने का प्रयास किया था, लेकिन जाग होने के कारण चोर भाग गए। पिछले चार रातों से कॉलोनी के स्ट्रीट डॉग रात को बहुत ज्यादा भौंक रहे थे। ऐसे में हमने पिछले चार रातों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें 22 दिसंबर की रात ढाई बजे एक पैंथर कॉलोनी में घूमता और एक काले रंग के डॉग का शिकार करता हुआ दिखायी दिया। यह देखकर सभी दहशत में हैं।
जहां पैंथर का मूवमेंट उसके पास दो स्कूल हैं
प्रतापनगर विकास समिति अध्यक्ष और पूर्व पार्षद केके कुमावत ने कहा कि कॉलोनी में जहां पैंथर का मूवमेंट दिखा है, वहां पास में केन्द्रीय विद्यालय सहित दो स्कूल हैं। ऐसे में पैंथर से बच्चों के लिए भी काफी खतरा है। कॉलोनी में डिनर के बाद लोग लोगों वॉक भी करते हैं और काम के चलते देर रात आना-जाना रहता है, पैंथर के कारण कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है। हमारी प्रशासन और वन विभाग से मांग है कि जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर कॉलोनी में आ रहे पैंथर को पकड़ा जाए।
कॉलोनी में स्ट्रीट डॉग का शिकार कर ले जाता पैंथर – वीडियो में देखें
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


