उदयपुर। अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह (arth ceo dr. arvinder singh) ने हाल ही इनरव्हील क्लब के डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के तौर पर हिस्सा लिया। कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि जैन धर्म के तीन आधार स्तंभ सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान तथा सम्यक चरित्र के माध्यम से जीवन को बेहतर तथा सुखी बनाया जा सकता है। आपसी वाद विवाद से बचने के लिए अनेकांतवाद का सूत्र काफी कारगर है क्यूंकि एक ही चीज़ को देखने के विभिन्न द्य्ष्टिकोण हो सकते है और हर एक व्यक्ति अपने अनुसार सही हो सकता है। अतः अनेकांतवाद के द्वारा हम विभिन्न परिपक्षेय का सम्मान कर सकते है।
डॉक्टर अरविंदर सिंह ने बताया कि जैन धर्म के अनुसार सम्यक सिद्धांत का मुख्य सूत्र है कि हम आत्मिक रूप से ग्रहण करे जिसका मुख्य आधार मेडिटेशन है। मेडिटेशन वर्तमान समय में काफी कारगर है। इसके साथ डॉक्टर सिंह ने सात सुखों की विवेचना, गुरु नानक देव जी की वाणी और मास्लो आवश्यकता सिद्धांत का वर्णन भी जैन सिद्वांतो के साथ अद्भुत प्रकार से समझाया। इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने इस नवीन दृष्टिकोण की सरहाना की और धन्यवाद प्रेषित किया।
यह भी पढ़ें : चिकित्सा में कैसे उपयोगी है एडवांस डिजिटल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


