जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज भाजपा सुशासन दिवस मना रही है। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (cm bhajanlal sharma) ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में चल रही किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। सीएम ने कहा हमने आयुष्मान भारत में निशुल्क इलाज को 5 लाख रूपए से बढ़ाकर 10 लाख रूपए किया था, अब उसे 25 लाख रूपए कर देंगे। जो दवाइयां मिलती रही है उसमें भी ऐसी दवाइयों को बढ़ाया जाएगा, जिनकी आवश्यकता है।
सीएम भजनलाल शर्मा सोमवार को भाजपा मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संबोधित करते हुए प्रदेश में चल रही योजनाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी।
महिला अत्याचार और भ्रष्टाचार किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं करेंगे
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिला अत्याचार किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचारी को लेकर किसी भी प्रकार की सिफारिश नहीं होनी चाहिए। सिफारिश करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को दवाई मिल जाती है और पेंशन योजना शुरू हो जाती है और लाभ मिलता है तो हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। हमें यह बात छोटी लगती होगी, लेकिन अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी बात होती है।
वाजपेयी ने योजना बनाई, पीएम मोदी ने उसे आगे बढ़ाया
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्व. वाजपेयी ने गरीब कल्याण की योजना बनाई और पीएम मोदी ने उसे आगे बढ़ाया, अब हम राजस्थान में उन योजनाओं को पूरा करेंगे। हमारे संकल्प पत्र के एक-एक वादे को सरकार पूरा करेगी। 100 दिन की कार्य योजना बनाई है और तय समय में ही योजना के सभी कामों को पूरा करके भी दिखाएंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

