जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राजकीय वायुयान से जैसलमेर पहुंची। एयरफोर्स स्टेशन जैसलमेर पर राष्ट्रपति मुर्मू का राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर अनिल कुमार, एडीजी ट्रैफिक हवासिंह घुमरिया, संभागीय आयुक्त जोधपुर बीएल मेहरा, कलेक्टर आशीष गुप्ता, एसपी विकास सांगवान ने भी राष्ट्रपति की अगवानी की।
एयरफ़ोर्स स्टेशन से राष्ट्रपति मुर्मू हेलीकॉप्टर में पोकरण के लिये रवाना हुई। जहां वे फ़ील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। महामहिम के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी पोकरण के लिए रवाना हुए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


