उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अर्थ की डायरेक्टर डॉ. दीपा सिंह को दिल्ली में हुए कार्यक्रम में एक्सिलेंस इन क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी एंड मेडीकल लेजर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड डॉ. दीपा सिंह को स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी बघेल ने उनके क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया है।(arth director dr. deepa singh)
डॉ. दीपा सिंह ने विगत दो वर्षों में 10000 से भी अधिक व्यक्तियों का सफलता पूर्वक मेडीकल लेजर और कॉस्मेटोलॉजी द्वारा इलाज किया। उन्होंने मुख्यता लेजर हेयर रिमूवल, एंटीएजिंग, पिग्मिटेशन हटाना, मेलासमा, फेस लिफ्टिंग, मुंहासे और मुंहासे के दाग हटाना इत्यादि में अपनी सेवाएं प्रदान की। डॉ. दीपा को पहले भी कॉस्मेटोलॉजी तथा लेजर के क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ है। महाराष्ट्र के राज्यपाल ने गतवर्ष भी उन्हें लेजर क्वीन की उपाधि से सम्मानित किया था।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


