AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वासुदेव देवनानी बने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 21, 2023
Reading Time: 1 min read
Vasudev Devnani Speaker Rajasthan Assembly


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी गुरूवार को राजस्थान विधानसभा के नए अध्यक्ष चुन लिए गए। देवनानी निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बने है। इनसे पहले डॉ.सीपी जोशी विधासनभा अध्यक्ष थे। इस बार वे नाथद्वारा सीट से विधायक का चुनाव ही हार गए।

गुरूवार को वासुदेव देवनानी को 16वीं विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ ने देवनानी के सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष होने की घोषणा की। देवनानी के विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम सहित अन्य विधायक देवनानी को आसन तक लेकर गए।

सदन की कार्यवाही में सहयोग की उम्मीद जताते हुए सभी का आभार जताया

सदन में मौजूद विधायकों ने देवनानी को बधाई दी तो देवनानी ने सभी से सदन की कार्यवाही में सहयोग की उम्मीद जताते हुए सभी का आभार जताया। भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए देवनानी का नाम तय किया था। कांग्रेस या अन्य विपक्षी दलों की तरफ से इस पद के लिए कोई नाम नहीं दिया। ऐसे में देवनानी का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा कायम रही

राजस्थान विधानसभा में सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष बनाने की परंपरा रही है। यह परंपरा इस बार भी कायम रही। वासुदेव देवनानी ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन पत्र विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किए थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Tags: ar live newsCM Bhajan Lal Sharmalatest news in hindiRajasthan Assembly SpeakerRajasthan CM Bhajanlal Sharmarajasthan newsrajasthan vidhansabhaSpeaker Rajasthan AssemblyVasudev Devnani Speaker Rajasthan Assembly

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .