AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

स्वेटर मिलते ही स्कूली बच्चों की सर्दी की चिंता हुई दूर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 20, 2023
Reading Time: 1 min read
rajasthan samaj seva sansthan distributes sweaters to needy school students


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान समाज सेवा संस्थान ने 100 बच्चों को बांटे स्वेटर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान (rajasthan samaj seva sansthan) की तरफ से मंगलवार को उदयपुर जिले के कायलों का गुड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के 100 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। राजस्थान समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि सर्दी के इस मौसम में छोटे बच्चों को परेशान नहीं होना पड़े, इस मकसद से संस्थान की टीम और समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद गजेंद्र जैन ने कक्षा एक से पांचवीं तक के 100 बच्चों को स्वटेर वितरित किए। स्वेटर पहनते ही बच्चें ठिठुरन की चिंता से मुक्त हो गए।

स्कूल प्रिंसीपल अशोक मीणा ने राजस्थान समाज सेवा संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इन बच्चों को स्वेटर की सबसे ज्यादा जरूरत थी। स्वेटर के अभाव में तेज सर्दी के दिनों में कई छोटे बच्चे तो स्कूल आने की हिम्मत नहीं कर पाते। उप सरपंच अंबालाल ने भी संस्थान के प्रयास की सराहना की। गौरतलब है कि राजस्थान समाज सेवा संस्थान की तरफ से पिछले सप्ताह ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोटा भीलवाड़ा रामा के 110 बच्चों को स्वेटर वितरीत किए गए थे।

पर्यावरण का संदेश देने स्कूल में पौधरोपण भी किया

स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देेने के उद्देश्य से स्कूल परिसर में संस्थान के सदस्यों और समाजसेवी गजेंद्र जैन ने पौध रोपण भी किया। इसके साथ ही संस्थान से जुड़े युगल जोशी की तरफ से बच्चों को मिठाई वितरित की गई।

यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों के बच्चों के पास नहीं हैं स्वेटर

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiNGONGO in Udaipurrajasthan samaj seva sansthanRajasthan samaj seva sansthan Udaipursweater distribution campaignsweaters distributionudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .