जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा में नव निर्वाचित विधायकों को कालीचरण सराफ शपथ दिलाएंगे। उनको प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।
प्रोटेमर स्पीकर के रूप में कालीचरण सराफ को आज शाम राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र शपथ दिलाएंगे। कालीचरण के सहयोगी के रूप में तीन सदस्यों का पैनल भी बनाया इनमें विधायक दयाराम परमार, प्रताप सिंह सिंघवी और किरोड़ी लाल मीणा शामिल है।
राज्यपाल वरिष्ठता के आधार पर प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करते है। प्रोटेम स्पीकर ही सभी निर्वाचित सदस्यों को विधानसभा के सदस्यों के रूप में शपथ दिलाते हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


