AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

संसद में स्मोक अटैक मामले में विपक्षी सांसदों ने किया हंगामा: टीएमसी सांसद इस सत्र के लिए निलंबित

Lucky Jain by Lucky Jain
December 14, 2023
Reading Time: 1 min read
parliament security breach winter session 2023 opposition creates ruckus


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आरोपियों ने नयी संसद को देखने के बहाने भाजपा सांसद के नाम पर प्राप्त किया था पास

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। संसद के शीतकालीन सत्र में आज गुरूवार को विपक्षी सांसदों ने संसद सुरक्षा चूक (parliament security breach) मामले में सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्षी सांसदों ने इस मामले में केन्द्र सरकार को जमकर घेरा और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। राज्यसभा में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन वेल में आ गए, टीएमसी सांसद के बर्ताव के लिए सभापति ने उन्हें निलंबित कर दिया। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित हो गई है।

लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला जैसे ही पहुंचे, विपक्षी सांसदों ने संसद की सुरक्षा को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। ओम बिड़ला ने सभी को शांति बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि कल हुई घटना से सभी चिंतित हैं, ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी और इस पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि लोकसभा अध्यक्ष होने के नाते सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी है। वहीं लोकसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा सांसदों को ध्यान रखना होगा कि वे ऐसे लोगों को संसद में दाखिल होने का पास न दें, जिनकी वजह से अराजकता फैलने का डर हो।

8 सुरक्षाकर्मी निलंबित, UAPA में मामला दर्ज

संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर 8 सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने घटनाक्रम को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ UAPA के एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आज पकड़े गए चारों आरोपियों मनोरंजन, सागर, अमोल और नीलम की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी होगी। जांच के लिए स्पेशल सेल ने विशेष टीमों का गठन किया है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ललित ने हंगामे का वीडियो बनाया था, हंगामा बढ़ने पर ललित सभी मोबाइल लेकर फरार हो गया था, जिसकी दिल्ली पुलिस तलाश कर रही है।

तीन महीने से कर रहे थे प्लानिंग, संसद के बाहर रैकी भी की

आरोपियों से जो विजिटर पास बरामद हुआ था, वह मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के नाम से जारी किया गया था। पकड़ा गया आरोपी मनोरजंन डी उन्हीं के निर्वाचन क्षेत्र का है और सिम्हा के कार्यालय भी पहले आ चुका था। वह नए संसद भवन को देखने के नाम से पास प्राप्त करने के लिए पिछले तीन महीने से सिम्हा के कार्यालय के चक्कर काट रहा था। मनोरंजन ने ही सागर को दोस्त बताते हुए सांसद कार्यालय में मिलवाया था। आरोपियों ने दिल्ली आकर संसद भवन के बाहर रैकी थी की थी और संसद भवन में जाने की प्रक्रिया का पता किया था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbjpindiaindia newsnational newsopposition creates ruckus in parliamentparliament security breach caseparliament security breach winter session 2023 opposition creates ruckus

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .