AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

संसद में बड़ी घटना : सत्र के दौरान दो युवक लोकसभा में कूदे और पीली गैस छोड़ी

Lucky Jain by Lucky Jain
December 13, 2023
Reading Time: 1 min read
parliament smoke attack two man jumped in to lok sabha from visitors gallery and spread smoke


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संसद पर हुए आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर घटना : अफरा-तफरी मची, सुरक्षा में बड़ी चूक

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। संसद पर हुए आतंकी हमले की 22वीं बरसी के दिन आज बुधवार दोपहर लोकसभा में चलते सत्र के दौरान दो युवक अचानक दर्शक दीर्घा से नीचे सांसदों के बीच कूदे और पीली रंग की गैस स्प्रे कर दी। कुछ ही सैकंड्स में गैस सदन में फैल गयी और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना सदन में दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। (parliament smoke attack)

गैस छोड़ने वाले आरोपी युवक सांसदों से बचने के लिए एक बैंच से दूसरी बैंच पर कूदे भी, जिन्हें सांसदों ने घेर कर पकड़ लिया। इस घटना के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। दो युवकों के इस तरह से सदन के अंदर घुस आने और गैस छोड़ने की घटना को संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

संसद के बाहर भी छोड़ी गयी गैस, चार लोगों को पकड़ा गया है

संसद के अंदर दो युवकों ने गैस छोड़ी, इसी दौरान संसद के बाहर भी एक युवक और एक युवति ने पीले रंग की गैस छोड़ी। संसद के अंदर पहुंचे युवकों को सांसदों ने घेर कर पकड़ा और सुरक्षाकर्मियों के सुपुर्द कर दिया, वहीं बाहर मौजूद युवक-युवति को भी पकड़ लिया गया है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन में सांसदों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच के अंदर सदन के अंदर आए दोनों युवकों और बाहर मौजूद दो लोगों को पकड़ लिया गया है। उनसे बरामद हुई सामग्री जब्त कर ली गयी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम संसद भवन पहुंची। स्पेशल सेल की एक टीम पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जूते में छुपा कर लाए थे गैस की सामग्री

संसद में मौजूद एक सांसद ने बताया कि दर्शक दीर्घा से दो लोग लोकसभा कक्ष में अचानक कूदे और जूते से कुछ ऐसी चीज निकाली, जिससे गैस फैलनी शुरू हो गई। इस दौरान युवकों ने कुछ नारे भी लगाए। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी युवक लोकसभा विजिटर पास पर अंदर दर्शक दीर्घा तक पहुंचे थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiloksabhaloksabha security breachnational newsparliament attackparliament newsparliament smoke attacktwo man jumped in to lok sabhaudaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .